UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा का दामन थामेंगे इमरान मसूद

Published : Jan 10, 2022, 10:29 AM ISTUpdated : Jan 10, 2022, 10:31 AM IST
UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा का दामन थामेंगे इमरान मसूद

सार

सहारनपुर के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद (Imran Masood) सोमवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्वाइन करेंगे। इमरान मसूद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में यदि बीजेपी को हराना है तो समाजवादी पार्टी के साथ ही आना होगा. सपा ही यूपी में भाजपा का मुकाबला कर सकती है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। सहारनपुर के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद (Imran Masood) सोमवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्वाइन करेंगे। इमरान मसूद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में यदि बीजेपी को हराना है तो समाजवादी पार्टी के साथ ही आना होगा। सपा ही यूपी में भाजपा का मुकाबला कर सकती है।

अखिलेश से मुलाकात के बाद बदला ख्याल
इमरान मसूद यूपी में कांग्रेस के लिए बड़ा ​मुस्लिम चेहरा थे। वह पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटरों पर प्रभाव रखते हैं। हाल ही में उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। 

PM मोदी पर दिया था विवादित बयान
इमरान मसूस पश्चिम की राजनीति में कट्टर खयालातों वाले नेता माने जाते हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी के बोटी बोटी काट लेने वाले’ उनके विवादित बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था। इसके बाद सुर्खियों में रहे. इससे पहले मुजफ्फरनगर में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और उनके पिता हरेंद्र मलिक, जो पूर्व सांसद और प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति के सदस्य हैं, उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पंकज मलिक ललितेश पती त्रिपाठी के बाद पार्टी छोड़ने वाले दूसरे उपाध्यक्ष हैं। पंकज मलिक एक पूर्व विधायक भी रहे हैं। 
UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा का दामन थामेंगे इमरान मसूद

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका