राम की नगरी अयोध्या में खून से लथपथ मिली छह साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका

Published : Mar 17, 2022, 09:52 AM ISTUpdated : Mar 17, 2022, 09:58 AM IST
राम की नगरी अयोध्या में  खून से लथपथ मिली छह साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका

सार

विहिप ने भी घटना की निंदा की है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस प्रकार एक मासूम के साथ की गई दरिंदगी से संपूर्ण मानवता तार-तार हो उठी है। स्थानीय प्रशासन अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर पीड़ित मासूम के साथ न्याय करे। इस प्रकार अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में किया गया महापाप समाज को उदेलित करने वाला तथा धार्मिक क्षेत्र को कलंकित करने वाला है। 

अयोध्या: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैराग पुरा में बुधवार रात करीब 9:30 बजे छह वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया। मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दुराचारी मासूम को बहला कर सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। महिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम मासूम का इलाज करने में जुटी हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

वहीं जिले में वारदात की खबर आग की तरह फैल गई। महिला अस्पताल में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित सपा नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया है। लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी है। सांसद लल्लू सिंह ने जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता तेज नारायण पांडेय ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना की जांच होनी चाहिए साथ ही साथ जो दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विहिप ने भी घटना की निंदा की है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस प्रकार एक मासूम के साथ की गई दरिंदगी से संपूर्ण मानवता तार-तार हो उठी है। स्थानीय प्रशासन अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर पीड़ित मासूम के साथ न्याय करे। इस प्रकार अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में किया गया महापाप समाज को उदेलित करने वाला तथा धार्मिक क्षेत्र को कलंकित करने वाला है। महिला अस्पताल के सीएमएस आशाराम ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का वन स्टॉप सेंटर बना महिलाओं की ताकत, न्याय से लेकर रोजगार तक बदली हजारों जिंदगियां
सहारनपुर: रात 2:30 बजे नंगे पांव निकली महिला, सुबह नहर में मिली नग्न लाश