UP Chunav 2022: मऊ में अखिलेश यादव ने गंगा मैया का किया जिक्र, कहा- भाजपा झूठों की पार्टी

Published : Mar 04, 2022, 03:43 PM IST
UP Chunav 2022: मऊ में अखिलेश यादव ने गंगा मैया का किया जिक्र, कहा- भाजपा झूठों की पार्टी

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में जब से समाजवादी पार्टी और छड़ी साथ आई है तभी से सभी विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन भाजपा के सभी लोग गंगा मैया के पानी में जमकर स्नान करने और उसको छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं। 

मऊ: उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के प्रयास में लगे अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने घोर विरोधी माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों को साथ लेकर उतरे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्बास अंसारी के समर्थन में मऊ में सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में जब से समाजवादी पार्टी और छड़ी साथ आई है तभी से सभी विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन भाजपा के सभी लोग गंगा मैया के पानी में जमकर स्नान करने और उसको छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तो कसम खाने के बाद भी झूठ बोलते हैं। आजकल तो भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है।

घोसी विधानसभा के बापू इंटर कालेज के मैदान में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल की जनता मन बना चुकी है कि भाजपा को हटाना है। मैं तो सभी साथियों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और खासतौर पर जबसे पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी साथ आई है योगी जी के छक्के छूट गए हैं। अब तो आपसे सहयोग मांगने आया हूं। छड़ी तथा साइकिल को चुनाव चिह्न को याद रखेंगे। यह चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है। संविधान व लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा ने झूठ बोलने का काम किया है। उसका सफाया करना है। गंगा मैया का पानी छूने के बाद झूठ बोल रहे है। भाजपा झूठ की पार्टी है। भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है। डीजल तथा पेट्रोल महंगा हो गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

6 साल, 3 शादियां और तीनों को छोड़ा, अब चौथी की तैयारी-यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड
UP Weather Forecast: नोएडा से वाराणसी तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा, MD ने बताया पूरा अपडेट