UP Chunav 2022: रायबरेली में प्रियंका बोलीं- शिक्षा और रोजगार के साथ लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करे सरकार

Published : Feb 19, 2022, 05:01 PM IST
UP Chunav 2022: रायबरेली में प्रियंका बोलीं-  शिक्षा और रोजगार के साथ लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करे सरकार

सार

प्रियंका गांधी ने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जिले में लड़कियों के लिए विशेष स्कूल हों, पुलिस में 25% भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हम एक जॉब कैलेंडर बनाएंगे और समय-समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 

रायबरेली: रविवार को होने वाले तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के ज्यादातर कामों को विफल बताया। उन्होंने कहा यूपी सरकार में जो फ्री राशन मिल रहा है वह अच्छा है लेकिन सरकार को शिक्षा और रोजगार के साथ लोगों को अपने पैरों पर खड़ा ना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जिले में लड़कियों के लिए विशेष स्कूल हों, पुलिस में 25% भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हम एक जॉब कैलेंडर बनाएंगे और समय-समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रायबरेली के जोहवा शार्की में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा हम एक ऐसा कानून लाना चाहते हैं जो एक महिला द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के 15 दिनों के भीतर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वाले अधिकारियों को निलंबित कर दे।

प्रियंका गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा
2017 में रायबरेली की दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को सफलता हासिल की थी, लेकिन बाद में दोनों ही कांग्रेसी विधायक भाजपाई हो गए, जिसके बाद गांधी के घर यानी रायबरेली में एक भी सीट कांग्रेस के पास नहीं बची। अब कांग्रेस रहित रायबरेली में कांग्रेस को जिताने के साथ-साथ इन बागियों को भी सबक सिखाने के लिए प्रियंका गांधी  2 दिन के दौरे पर रायबरेली में हैं। 

दुर्ग को बचाने के लिए प्रियंका गांधी ने दूसरी पार्टी से आए बागी पूर्व विधायकों को नेताओं को अपने यहां टिकट भी दिए। हरचंदपुर से पंजाबी सरेनी से सुधा द्विवेदी तो ऊंचाहार विधानसभा से अतुल सिंह को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। सूत्रों की माने तो उनकी पहली प्राथमिकता बागियों को हराने की है यानी कि उनके निशाने पर सीधे तौर में रायबरेली की सदर सीट और हरचंदपुर सीट है, जहां वह किसी भी हालत में अदिति सिंह और राकेश सिंह को हराने के हरसंभव प्रयास करने में लगी हैं।

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले- पहले दो चरणों में हम लगा चुके हैं शतक
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!