UP Chunav 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, SP में हो सकते हैं शामिल

Published : Feb 23, 2022, 07:43 AM IST
UP Chunav 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, SP में हो सकते  हैं शामिल

सार

मयंक जोशी का अखिलेश यादव से मिलना बड़ी सियासी हलचल के संकेत हैं। मयंक जोशी को लेकर काफी समय पहले से खबर थी कि वह सपा में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल लखनऊ कैंट सीट से भाजपा ने राज्य मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से अपर्णा यादव और मयंक जोशी दोनों टिकट पाने की उम्मीद कर रहे थे। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। आज चौथे चरण का मचदान जारी है। लेकिन नेताओं के पार्टी बदलने क सिलसिला नहीं रुका है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) जल्द ही साइकिल की सवारी करने वाले हैं। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के पुत्र मयंक जोशी (Mayank Joshi to Join SP) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर की है। बताया जा रहा है मयंक जोशी (Mayank Joshi News) समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी की गुहार के बाद भी भाजपा ने मयंक जोशी को लखनऊ कैंट टिकट नहीं दिया था। 

लखनऊ में होने वाली वोटिंग से पहले मयंक जोशी का अखिलेश यादव से मिलना बड़ी सियासी हलचल के संकेत हैं। मयंक जोशी को लेकर काफी समय पहले से खबर थी कि वह सपा में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल लखनऊ कैंट सीट से भाजपा ने राज्य मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से अपर्णा यादव और मयंक जोशी दोनों टिकट पाने की उम्मीद कर रहे थे। 

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कही थी इस्तीफा देने की बात
यह पार्टी के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। लखनऊ कैंट सीट से सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए टिकट मांग रही थीं। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने यह तक कहा था कि वह (बेटा मयंक जोशी) 2009 से काम कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए (लखनऊ कैंट से टिकट) आवेदन किया है। लेकिन अगर पार्टी ने प्रति परिवार केवल 1 व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है, तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दूंगी। 

चौथे चरण का मतदान शुरू
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए