UP Chunav 2022: आप को हैरान करके रख देगी अमेठी की ये परंपरा, पहले धोबी फिर राजा-रानी करते हैं वोट

Published : Feb 27, 2022, 01:32 PM IST
UP Chunav 2022: आप को हैरान करके रख देगी अमेठी की ये परंपरा, पहले धोबी फिर राजा-रानी करते हैं वोट

सार

बीजेपी ने इस बार अमेठी से महाराजा संजय सिंह को टिकट दिया है। उनके सामने सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी खड़ी हैं। गायत्री प्रजापति मौजूदा समय में रेप के आरोप में में जेल में हैं। अमेठी में डॉ. संजय सिंह सुबह 6:45 पर पत्नी अमीता सिंह के साथ घर से निकले और अपनी कुल देवी सती की पूजा की। फिर, भगवान शिव का अभिषेक कर वोट करने निकले।   

अमेठी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान चालब। इसी बीच अमेठी से एक खबर आई है कि बीजेपी के डॉ. संजय सिंह जिस बूथ पर वोटिंग करते हैं, वहां की परंपरा काफी दिलचस्प है। बताया जाता है कि वहां पर पहले धोबी पंचम वोट करते हैं। उसके बाद राजा और फिर रानी वोट करती हैं। इस बार भी उसी परंपरा का पालन किया गया। 

पूजा पाठ के बाद वोट करने निकले महाराजा
गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार अमेठी से महाराजा संजय सिंह को टिकट दिया है। उनके सामने सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी खड़ी हैं। गायत्री प्रजापति मौजूदा समय में रेप के आरोप में में जेल में हैं। अमेठी में डॉ. संजय सिंह सुबह 6:45 पर पत्नी अमीता सिंह के साथ घर से निकले और अपनी कुल देवी सती की पूजा की। फिर, भगवान शिव का अभिषेक कर वोट करने निकले। 

धोबी पंचम देते हैं पहला वोट
डॉ. संजय सिंह मॉडल प्राइमरी स्कूल में बूथ नंबर 52 पर वोट करते हैं। इस बूथ पर सालों से एक परंपरा का पालन किया जा रहा है। दरअसल, सबसे पहले यहां धोबी पंचम वोट करते हैं। उसके बाद राजा मतदान करते हैं और फिर रानी। 

महाराज का इस परंपरा को परिवार शुभ मानता है
ऐसे में आज ही परंपरा का पालन करते हुए सुबह-सुबह सबसे पहले पंचम सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फिर संजय सिंह और पत्नी ने वोट डाला. पंचम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बहुत लंबे समय से ये परंपरा चली आ रही है। पंचम सिंह के पिता के समय से ऐसा होता रहा है कि सबसे पहले धोबी वोट डालते हैं। इस परंपरा को महाराज का परिवार शुभ मानता है। पंचम सिंह के बाद उनके बेटे इस परंपरा को निभाएंगे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त
योगी सरकार का सोलर बूम: 1038 MW क्षमता और 300654 इंस्टॉलेशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम