
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा सरकार बनना तय हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होने के आसार है। तो ऐसे में सभी के मन में यह सवाल होगा कि आखिर इस बार मंत्रिमंडल में किन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। या फिर कौन से ऐसे बड़े नेता हैं जिन्हें नए मंत्रिमंडल में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 14 या 15 को सीएम योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मंत्रिमंडल में इनको मिल सकती है जगह
निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद बनेंगे मंत्री
निषाद पार्टी के कोटे से दो मंत्री बनने के आसार
अपना दल के कोटे से भी तीन मंत्री बनने के आसार
इलाहाबाद पश्चिम से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह बनेंगे दोबारा मंत्री
इलाहाबाद दक्षिण से विधायक नंद गोपाल गुप्ता बनेंगे दोबारा मंत्री
लखनऊ सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह बन सकते हैं मंत्री
देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मंत्री की रेस में
कन्नौज से विधायक असीम अरुण बन सकते हैं मंत्री
नोएडा विधायक पंकज सिंह भी रेस में
आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य बनेंगी मंत्री
चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मंत्री की रेस में
मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा बनेंगे दोबारा मंत्री
लखनऊ कैंट से विधायक बृजेश पाठक बनेंगे दोबारा मंत्री
लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन बनेंगे दोबारा मंत्री
कानपुर के महाराजपुर से विधायक सतीश महाना बनेंगे दोबारा मंत्री
'भाजपा की सीटों को घटा कर दिखाया हमने'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी हार के बाद शुक्रवार सुबह पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।