UP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी फराह नईम ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

Published : Jan 28, 2022, 09:42 AM IST
UP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी फराह नईम ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

सार

गुरुवार शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी फराह नईम ने त्यागपत्र दे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रियंका गांधी को पत्र लिखा। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि वह 14 वर्ष पुरानी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और पार्टी की पीपीसीई सदस्य हैं। कांग्रेस के लिये लंबे समय तक काम किया है इसलिये उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला था लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें चुनाव लड़ने नहीं देना चाहते हैं।

बदायूं: यूपी विधानसभा चुनाव (UP VidhanSabha Election 2022) में कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रत्याशी फराह नईम (Farah Naeem) ने इस्तीफा दे दिया है। प्रत्याशी ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा शेखूपुर विधानसभा सीट से टिकट वापस कर दिया। उन्हेंने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रियंका गांधी को पत्र भेजकर आरोप लगाया, कांग्रेस में अब महिलाओं का शोषण हो रहा है। फराह नईम का आरोप है कि पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं मिलना चाहिए और मैं एक चरित्रहीन महिला हूं। फराह नईम ने कहा, जिला इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जिलाध्यक्ष से सुरक्षा पर डर है ऐसे में वे चुनाव कैसे लड़ सकती हैं।

प्रियंका गांधी को लिखा पत्र
गुरुवार शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी फराह नईम ने त्यागपत्र दे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रियंका गांधी को पत्र लिखा। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि वह 14 वर्ष पुरानी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और पार्टी की पीपीसीई सदस्य हैं। कांग्रेस के लिये लंबे समय तक काम किया है इसलिये उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला था लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें चुनाव लड़ने नहीं देना चाहते हैं।

बेवजह बदनाम करने की कोशिश: जिलाध्यक्ष 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह का कहना है, कांग्रेस में तमाम महिला पदाधिकारी हैं, दो महिला प्रत्याशी अन्य भी हैं। उनकी वीडियो सुनें कभी कोई भी महिला ऐसे आरोप नहीं लगाती हैं। फराह नईम जिस तरह से आरोप लगा रही हैं उसके कोई रिकार्ड तो दिखाएं। ऐसे बेवजह किसी पर आरोप लगाना ठीक थोड़ी है। हमने अगर किसी से कुछ कहा है तो रिकार्ड दिखाएं, वह तो बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

फराह नईम ने बताया, शेखूपुर विधानसभा से चुनाव जनता के फैसले पर लड़ रही थी। लंबे समय से कांग्रेस के लिये काम कर रही हूं। इसलिये कांग्रेस ने टिकट दिया। मगर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह बगावत कर रहे हैं। मुझे मुस्लिम महिला कहते हुये अब्दशब्द भी कहे जाते हैं। कहते हैं, मुस्लिम महिला को टिकट नहीं मिलने देंगे। टिकट वापस कर दिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

खुशियों के मंडप में अचानक छाया सन्नाटा, फेरों से पहले दूल्हे ने रख दी ऐसी शर्त, टूटी शादी
न गोली, न जाल… भालू बनकर बिजनौर के किसानों ने निकाला बंदरों को भगाने का समाधान