UP Election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए पूरी सूची

Published : Jan 13, 2022, 08:02 PM IST
UP Election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए पूरी सूची

सार

विधानसभा संख्या 55 साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, विधानसभा संख्या 57 मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा, विधानसभा संख्या  58 धौलाना से सपा के असलम चौधरी, विधानसभा संख्या  59 हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, विधानसभा संख्या  63 जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, विधानसभा संख्या  65 बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस, विधानसभा संख्या  66 स्याना से रालोद के दिलनवाज खान, विधानसभा संख्या  71 खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को टिकट मिला है।

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गठबंधन ने गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- 'राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन' युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त!!' वहीं प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने लिखा- 'मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे!  एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार.'

रालोद ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार विधानसभा संख्या 8 कैराना से सपा के नाहिद हसन, विधानसभा संख्या 10 शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी, विधानसभा संख्या 12 चरथावल से सपा के पंकज मलिक, विधानसभा संख्या 13 पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया है। इसके साथ ही विधानसभा संख्या खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी, विधानसभा संख्या 21 नहटौर से रालोद के मुंशी राम, विधानसभा संख्या 46 किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, विधानसभा संख्या 48 मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, विधानसभा संख्या 52 बागपत से रालोद के अहमद हमीद, विधानसभा संख्या 53 लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है। 

जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट
वहीं विधानसभा संख्या 55 साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, विधानसभा संख्या 57 मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा, विधानसभा संख्या  58 धौलाना से सपा के असलम चौधरी, विधानसभा संख्या  59 हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, विधानसभा संख्या  63 जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, विधानसभा संख्या  65 बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस, विधानसभा संख्या  66 स्याना से रालोद के दिलनवाज खान, विधानसभा संख्या  71 खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को टिकट मिला है।

विधानसभा संख्या 75 कोल से सपा के सलमान सईद, विधानसभा संख्या 76 अलीगढ़ से सपा के जफर आलम,विधानसभा संख्या 79 सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डु, विधानसभा संख्या 81 छाता से रालोद के तेजपाल सिंह, विधानसभा संख्या 83 गोवर्धन से रालोद के प्रीतम सिंह, विधानसभा संख्या 85 बल्देव से रालोद की बबीता देवी को टिकट मिला है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?
एग्जाम हॉल में अचानक गिर पड़ा छात्र… कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई सांसें, वजह...?