यूपी को मिल सकते हैं तीन डिप्टी सीएम, इन नामों पर चल रही चर्चा

Published : Mar 14, 2022, 05:39 PM IST
यूपी को मिल सकते हैं तीन डिप्टी सीएम, इन नामों पर चल रही चर्चा

सार

नई सरकार के गठन की तारीख तथा मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार तीन उप मुख्यमंत्री भी पद की शपथ लेंगे। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा को संगठन के काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। तीन उप मुख्यमंत्री बनाने का मकसद जातीय तथा क्षेत्रीय समीकरण साधने की कवायद है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी का रिकार्ड बनाने वाली भाजपा की सरकार बनने की औपचारिकता ही शेष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिन के दिल्ली दौरे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट के बाद मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा ही बाकी है। दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा, भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह तथा बीएल संतोष के साथ बैठक के बाद काफी कुछ तय हो चुका है।

नई सरकार के गठन की तारीख तथा मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार तीन उप मुख्यमंत्री भी पद की शपथ लेंगे। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा को संगठन के काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। तीन उप मुख्यमंत्री बनाने का मकसद जातीय तथा क्षेत्रीय समीकरण साधने की कवायद है। अब तो मिशन 2024 को लेकर बेहद गंभीर भाजपा उत्तर प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम बनाकर बड़ा लक्ष्य साधने के प्रयास में है।

माना जा रहा है कि सीएम तथा तीन डिप्टी सीएम सहित कुल 62 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें 28-30 कैबिनेट मंत्री होंगे। 11-12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 23-24 राज्य मंत्री शपथ लेंगे। आगरा ग्रामीण से विधायक बनीं पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही एके शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने 273 सीटें हासिल कीं। समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की। मायावती की बहुजन समाज सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी। इसके अलावा कांग्रेस को दो सीट मिली हैं। दो ही सीटें अन्य के खाते में आई हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ के बाद इटावा में खौफनाक क्राइम, बेटे ने पिता का कत्ल कर जला दी लाश
CM Yogi Japan-Singapore Visit: सिंगापुर-जापान दौरे से ₹1.5 लाख करोड़ के MoU, जापान सिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ी पहल