जम्मू/कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार डिवाइडर से टकराई, वाराणसी से जा रहे थे गाजीपुर

Published : Feb 25, 2022, 02:11 PM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 02:26 PM IST
जम्मू/कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार  डिवाइडर से टकराई, वाराणसी से जा रहे थे गाजीपुर

सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार सुबह वाराणसी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में उप राज्यपाल कोई चोट नहीं पहुंची। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से अपने गृहनगर गाजीपुर जा रहे थे। राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

वाराणसी: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला शुक्रवार सुबह राजघाट से पीडीडीयू नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी पड़ाव चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ी, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मनोज सिन्हा दूसरी कार में बैठ कर रवाना हुए। किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची।

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार सुबह वाराणसी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में उप राज्यपाल कोई चोट नहीं पहुंची। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से अपने गृहनगर गाजीपुर जा रहे थे। राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

लोहे के पिलर के बीच से वाहन निकालने के चक्कर में गाड़ी का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक चक्का पंक्चर भी हो गया। पड़ाव पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मौके पर सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंच गए।

उप राज्यपाल को दूसरी गाड़ी में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही।  रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। 

गाजीपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मनोज सिन्हा
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गाजीपुर के जमानियां, मुहम्मदाबाद समेत अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गहमर के कामाख्या धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तो क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा रेवतीपुर में माता भवानी के मंदिर में भी पूजा अर्चना में शामिल होंगे। उप राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Metro: अब प्रयागराज में भी मेट्रो! जानिए रूट, स्टेशन और पूरी प्लानिंग
UP Weather Alert: 8 अप्रैल को यूपी के इन जिलों में अचानक बदलेगा मौसम, देखें पूरी लिस्ट