UP जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 75 सीटों में से BJP ने 67 सीटें जीती, पीएम बोले- जनता का आशीर्वाद मिला

2016 के अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में सपा को केवल पांच सीटें मिली हैं जबकि एक पर उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने कब्जा किया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2021 12:56 PM IST / Updated: Jul 03 2021, 10:49 PM IST

लखनऊ. यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा को 75 में से 65 सीटों पर जीत मिली है। दो सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। जबकि सपा को केवल 5 सीटें मिली हैं। वहीं, एक सीट पर सपा की सहयोगी रालोद को जीत मिली है। 22 जिलों में पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके थे। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने यूपी सरकार, और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

 

 

 

क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने इस जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को दिया है। पीएम मोदी ने इसे विकास और यूपी में कानून राज की जीत कहा है। 

योगी ने दी पीएम मोदी को बधाई
योगी आदित्यनाथ ने चुनावों में जीत का श्रेय पीएम मोदी को योजनाओं को दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विजयी सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। 

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!

 

 

लखनऊ-कानपुर और अयोध्या में खिला कमल
यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी की आरती रावत ने जीत दर्ज की। उन्हें 14 वोट मिले, जबकि सपा के प्रत्याशी निशी यादव को 12 वोट मिले। कानपुर में भाजपा की प्रत्याशी स्वप्निल वरुण जिला पंचायत अध्यक्ष पद काबिज हो गई हैं। वहीं, कानपुर देहात से निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने जीत हासिल की है। नीरज रानी को 26 मत मिले, जबकि उके प्रतिद्वंद्वी सपा के राम सिंह को महज 5 मत ले पाए। वहीं रामभूमि अयोध्या में भी भाजपा की प्रत्याशी रोली सिंह ने जीत हासिल की है।

जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जीतीं, अमेठी में भी खिला कमल
जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी विजयी रही हैं। उन्होंने  43 वोट हासिल कर पहले स्थान पर रहीं। वहीं  बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सिंह 28 वोट मिले। तीसरे स्थान पर सपा की निशी यादव रही हैं जिन्हें 12 वोट मिले। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी में भी भाजपा ने अपना कमल खिला दिया है। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव राजेश अग्रहरि ने जीत लिया है। उन्हें 31 वोट मिले, जबकि सपा उम्मीदवार को महज 4 वोट ही मिले हैं।

लिस्ट में दीखिए कौन जीता कौन हारा
फर्रुखाबाद: यहां पर भी भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने वाली निर्दलयी उम्मीदवार मोनिका यादव ने जीत दर्ज की है। 
हाथरस: इस जिले में भी बीजेपी की जिला अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की।
मैनपुरी: सपा के संरक्षक मुलायाम सिंह के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में भी बीजेपी की अर्चना भदौरिया ने चुनाव जीता है।
प्रयागराज : गंगा के शहर प्रयागराज में भी भजपा अपना कमल खिलाने में कामयाब रही। यहां पर डॉक्टर वीके सिंह चुनाव जीत लिया है।
रायबरेली: बीजेपी की उम्मीवार रंजना चौधरी 30 वोट लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में सफल रही हैं। कांग्रेस की आरती सिंह को मिले 22 वोट सके।
मुजफ्फर नगर: यहां से भी भाजपा को समर्थन करने वाले डॉ वीरपाल निर्वाल चुनाव जीते हैं। 
मथुरा:  भाजपा के किशन चौधरी को 33 वोट जीतकर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है। 
कुशीनगर: यहां से भी बीजेपी की सावत्री देवी 46 वोट लेकर पहले स्थान पर आईं और विजयी रहीं।
सुलतानपुर: भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष।
औरैया : यहां भी बीजेपी ने बाजी मारते हुए प्रत्याशी कमल दोहरे को जिला पंचायत अधयक्ष तक पहुंचाया।
बागपत:  रालोद की ममता किशोर चुनाव जीतीं। जिन्हें जील के लिए 12 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी बबली को 7 वोट मिले।
फतेहपुर: यहां से भी भाजपा ने विजय हासिल करते हुए अपने प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह को अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया।
लखीमपुर: खीरी में भाजपा प्रत्याशी ने 7 मतों से सपा प्रत्याशी को किया परास्त कर चुनाव जीत लिया।
चंदौली: यहां से भी भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा ने चुनाव जीत लिया है।
महोबा: भाजपा के जेपी अनुरागी ने 10 वोट हासिल कर जीत की दर्ज। 
सिद्धार्थनगर: यहां से भ भाजपा की शीतल सिंह 40 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतीं। 
कासगंज: इस जिले में भाजपा ने अपना कमल खिलाते हुए रत्नेश कश्यप को अध्यक्ष बना दिया है।
अंबेडकर नगर, बस्ती, हापुड़, भदोही, उन्नाव,अलीगढ़, रामपुर में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपने प्रत्याशियों को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी दिलाई।
आजमगढ़ और एटा ने समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है।
 

Share this article
click me!