महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मजदूरी देने के बहाने ले गए थे युवक

Published : Jul 05, 2022, 12:48 PM IST
महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मजदूरी देने के बहाने ले गए थे युवक

सार

उत्तराखंड के हरिद्वार में रहने वाली महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मजदूरी देने के बहाने युवक अपने साथ सूनसान इलाके में ले गए थे। उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

हरिद्वार: उत्तराखंड में बीते दिनों सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में दिन-प्रतिदन इजाफा होता जा रहा है। राज्य में मां-बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से हर कोई हैरान था। आरोपियों ने लिफ्ट के बहाने दोनों को बिठाया उसके बाद कार सवारों ने मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों को गाड़ी से फेंक दिया। यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता ने इन युवकों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सिडकुल में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान हजाराग्रांट गांव के निवासी पीरु, वाजिद और अब्दुल के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठाई और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

जंगल में सुनसान जगह पर ले जाकर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिडकुल में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला रविवार को औरंगाबाद गांव में आम के बाग में मजदूरी करने के लिए पहुंची। महिला वहां किसान के बाग में आम तोड़ने का काम रही थी। इसी दौरान हजाराग्रांट का एक युवक पहुंचा और महिला को मजदूरी देने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान युवक उसे जंगल में एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पूर्व IAS रामविलास यादव को विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने रिमांड के लिए दी मंजूरी, सवालों के नहीं दिए थे जवाब

उत्तराखंड: भैंस चराने गए बच्चे को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने रखी बड़ी मांग

धामी सरकार अब सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को देगी दोगुना मुआवजा, जानिए फैसले की पीछे का कारण

रुड़की में चलती कार में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में मां-बेटी से किया था दुष्कर्म

उत्तराखंड में चलती कार में मां और 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दोनों को सड़क पर फेंका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंगापुर में CM योगी का संबोधन- 'बदला उत्तर प्रदेश, 9 साल में तीन गुना अर्थव्यवस्था, नया यूपी विकास और निवेश का केंद्र'
CM Yogi Singapore Visit: पहले दिन 19,877 करोड़ निवेश, स्किल डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर जोर