रुद्रप्रयाग: थाना प्रभारी के कमरे में मिला वसूली से भरी रकम का बैग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Published : May 16, 2022, 06:06 PM IST
रुद्रप्रयाग: थाना प्रभारी के कमरे में मिला वसूली से भरी रकम का बैग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सार

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उस वीडियो में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है। उसके बाद बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपए होने की बात कही जा रही है। 

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड में तैनात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच को पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। पुलिस महकमे में इस बात को लेकर काफी चर्चा है।

घोड़ा खच्चरों से की गई अवैध वसूली
वीडियो में चौकी प्रभारी के कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपये रखे जाने की बात कही जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि पांच से छह लाख रुपए की अवैध कमाई बैग में है। इतना ही नहीं बैग पर ताला लगाया हुआ है। उस वीडियो में बैग ही नहीं चौकी प्रभारी के कमरे में पानी और शराब की बोतलें दिखाई गई हैं। वीडियो में व्यक्ति का कहना है कि शराब के अवैध धंधे और घोड़ा-खच्चर संचालकों से अवैध वसूली की गई है। 

बीएस रावत ने वीडियो पर दिए जांच के आदेश
चौकी प्रभारी के कमरे में अवैध धंधे और घोड़ा-खच्चर संचालकों से अवैध वसूली की बात सामने आई है। जिसपर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसपर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी बीएस रावत को मामले की जांच के आदेश दिए है। वीडियो को देखते हुए चौकी प्रभारी व कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि वीडियो में जो बातें कही जा रही है उसके हिसाब से जांच शुरू कर दी गई है।

खाली होते पहाड़ी गांव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बन रहे खतरा, हो रहे पलायन को लेकर मांगी गई रिपोर्ट

पर्वतीय मार्गों पर चार घंटे तक बढ़ाई गई वाहनों को चलाने की अवधि, जानें अब क्या होगा नया समय

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां