बागेश्वर में दिनदहाड़े सामने आई इस घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Published : Apr 26, 2022, 06:05 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 06:15 PM IST
बागेश्वर में दिनदहाड़े सामने आई इस घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी

सार

चौक बाजार में पीपल के पेड़ से नीचे से शनिदेव की मूर्ति की चोरी का मामला सामने आया है। मामले में हिंदू संगठनों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करे। 

बागेश्वर: चौक बाजार पीपल के पेड़ के नीचे से शनिदेव की लोहे की मूर्ति दिनदहाड़े गायब होने का मामला साने आया है। यह मूर्ति काफी समय से यहीं स्थापित थी। घटना के बाद पुलिस भी परेशान दिखाई पड़ रही है। सीसीटीवी की जांच के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि पुलिस तत्काल आरोपितों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। 

भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर हुए एकत्रित

शनि मंदिर के पुजारी श्याम सिंह की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि वह सुबह मंदिर पहुंचे और अपने कमरे की ओर चले गए। जब उन्होंने वापस आकर देखा तो वहां से शनिदेव की मूर्ति गायब थी। इसके बाद वह परेशान हो गए औऱ मंगलवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे तक वह मूर्ति को खोजते रहें। इशके बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। हालांकि कोई भी इसे सच मानने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद वहां लोग आना शुरू हो गए और देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

शनिदेव की मूर्ति के गायब होने की बात जंगल में आग की तरह ही फैल गई। मामले में लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। हालांकि अभी तक चोरों के बारे में कोई पता नहीं लग सका है। वहीं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, जिलाध्यक्ष मनीष पांडे समेत अन्य लोगों ने इस घटना के बाद अपनी नाराजगी जाहरि की है। उनका साफतौर पर कहना है कि पुलिस तत्काल मूर्ति को खोजे नहीं तो वह लोग आंदोलन की राह पकड़ेंगे। 

केदारनाथ यात्रा: सीएम पुष्कर धामी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समस्याओं को दूर करने के दिए खास निर्देश

उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला जीआई बोर्ड, उत्पादों की मांग बढ़ाने से लेकर पलायन रोकने तक में मिलेगी सफलता

उत्तराखंड: सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सेवा की हुई शुरुआत, जानिए पहले दिन कितने लोगों ने किया सफर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी