वाराणसी की गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, एनडीआरएफ ने शूरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Published : May 23, 2022, 04:11 PM ISTUpdated : May 23, 2022, 04:27 PM IST
वाराणसी की गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, एनडीआरएफ ने शूरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में  दोपहर गंगा नदी में एक नाव डूब गई. हादसे में 4 लोग डूब गए हैं, दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है। बताया जा रहा है कि हादसा प्रभु घाट के सामने गंगा में बीचों-बीच हुआ है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां वाराणसी  में सोमवार दोपहर गंगा नदी में एक नाव डूब गई। हादसे में 4 लोग डूब गए हैं, दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है। बताया जा रहा है कि हादसा प्रभु घाट के सामने गंगा में बीचों-बीच हुआ है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के गोताखोर और जल पुलिस लापता हुए लोगों की तलाश में जुट गई है। नाव के पलटते ही उसमें सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

यह है मामला
बताया जा रहा है कि नाव से कुछ लोग गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक से नाव नदी में पलट गई और नौका हादसे में 4 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। सभी लोग प्रभु जैन घाट के स्थानीय निवासी बताए जा रहे है। वहीं डूबे नाविक का नाम शनि निषाद है, जो हादसे के बाद से लापता है। जबकि चार लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है। स्थानीय पुलिस और गोताखोर लोगों की तलाश में जुटे हैं।

नाव डूबने पर NDRF की टीम ने शूरू की तलाश
नाव दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। इस बीच घटनास्‍थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

नाविक संघ के पदाधिकारी शंभू साहनी ने क्या कुछ कहा
नाविक संघ के पदाधिकारी शंभू साहनी ने बताया कि 'नाविक सहित 6 लोग सवार थे. जिसमें से 4 लोग डूब गए हैं, 2 लोगों को बचा लिया गया है। नाव में सवार फिरोजाबाद जिले के टुंडला निवासी केशव ने बताया कि नाव में पानी भरने से हादसा हुआ है। केशव के मुताबिक हम दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। वहीं डूबने से केशव घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यूपी में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 'अयोध्या परंपरा संस्कृति' की होगी पढ़ाई, कुलपति ने जारी किया सर्कुलर

नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती के साथ किया दुष्कर्म, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर किया बेहोश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Data Center Park: योगी सरकार का बड़ा प्लान, 8 शहरों में बनेंगे डेटा सेंटर, 2 लाख करोड़ निवेश की तैयारी
Ayodhya Ram Mandir: 19 मार्च को श्रीराम यंत्र की स्थापना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि