वाराणसी: 'टॉफी दिलाने के बहाने पड़ोसी अंकल ने की गंदी हरकत', 3 साल की मासूम से आपबीती सुन उड़े लोगों के होश

Published : Dec 18, 2022, 05:31 PM IST
वाराणसी: 'टॉफी दिलाने के बहाने पड़ोसी अंकल ने की गंदी हरकत', 3 साल की मासूम से आपबीती सुन उड़े लोगों के होश

सार

यूपी के वाराणसी में 3 साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले 22 साल के ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में रविवार को 3 साल की मासूम से एक 22 साल के ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अफसर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही ऑटो चालक की पुलिस तलाश कर रही है। एक वाहन चालक अपने परिवार के साथ लालपुर पांडेयपुर थाना के दौलतपुर क्षेत्र में रहता था। वहीं वाहन चालक की साढ़े तीन साल की बेटी रविवार को खेलते हुए घर के पीछे एक खाली प्लॉट में चली गई।

मौके से फरार हुआ आरोपी
बता दें कि वाहन चालक के पड़ोस में ही नीरज विश्वकर्मा रहता है। नीरज भी पेशे से ऑटो चालक है। बताया गया है कि नीरज नशे का आदी है। इलाके के स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बच्ची खेल रही थी। तभी नीरज मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने पास बुलाया था। पड़ोसी होने और पहचानने के कारण बच्ची आरोपी नीरज के पास चली गई। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत करना शुरूकर दिया। वहीं मासूम के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बच्ची को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को आरोपी के हरकत के बारे में बताया कि तो परिवार वालों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। वहीं मासूम बच्ची के साथ इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए थोड़ी ही देर में मौके पर लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी, एसीपी कैंट और एडीसीपी वरुणा जोन के साथ डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों से मामले की जानकारी ली और आरोपी नीरज को तलाश करना शुरूकर दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले पर कार्रवाई की जाएगी।

ढह गई घर की दीवारें...देंखे वीडियो, परिवार के कई लोग हादसे में गए दब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल