वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम ने सावन के माह में तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुविधाओं का भी रखा गया पूरा ख्याल 

Published : Aug 18, 2022, 12:34 PM IST
वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम ने सावन के माह में तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुविधाओं का भी रखा गया पूरा ख्याल 

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन के माह में चढ़ावे को लेकर पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस बार 5 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया गया है। यह चढ़ावा ऑनलाइन, ऑफलाइन और मनी ऑर्डर के जरिए आया है। 

अनुज तिवारी

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम ने इस बार के सावन में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरे सावन माह में जहां एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन पूजन किया, वही 5 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी मंदिर में चढ़ाया गया है। काफी अधिक चढ़ावा आने और पुराने रिकॉर्ड टूटने के बाद मंदिर प्रशासन ने भी इसको लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 

प्रतिदिन ढाई से तीन लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा के धाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर माह में इस ऐतिहासिक धाम को राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया, तब से ही श्रद्धालुओं का काशी आगमन शुरू हो गया। सामान्य दिन में भी डेढ़ से दो लाख दर्शनार्थी दर्शन करने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंच रहे थे। बाबा भोलेनाथ का पवित्र माह सावन में तो अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रतिदिन ढाई से तीन लाख श्रद्धालु मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे, वही पूरे माह का अगर आंकड़ा देखा जाए तो यह आंकड़ा  एक करोड़ के पार हो गया है। जबकि बाबा दरबार में चढ़ावे की बात की जाए तो विभिन्न साधनों जैसे मनी ऑर्डर, दानपात्र, ऑनलाइन और ऑफलाइन इन सब को मिलाकर लगभग 5 करोड़ का चढ़ावा मंदिर में आया है। 

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा गया ख्याल
इस बार सोने चांदी की बात की जाए तो लगभग 40 किलो से ज्यादा चांदी का चढ़ावा मंदिर में आया है। वहीं एक करोड़ से अधिक का सोना भी बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा दान दिया गया है। यही नहीं इस बार सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया था। टेंट, मैटिंग, पेयजल, ग्रिल, बिजली कूलर सहित अन्य संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस व्यवस्था को भी करने में मंदिर प्रशासन द्वारा लगभग डेढ़ से 2 करोड़ रुपए खर्च किया गया है।

हरदोई में नौकर के प्यार में पागल हुई मालकिन ने पति को दी थी दर्दनाक मौत, कोर्ट ने पांच साल बाद दिया ये फैसला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front