दो बच्चों के पिता के सिर से साली ने उतरा इश्क का खुमार, भरी पंचायत में किया कुछ ऐसा जो किसी ने नहीं था सोचा

Published : Jul 12, 2022, 01:58 PM IST
दो बच्चों के पिता के सिर से साली ने उतरा इश्क का खुमार, भरी पंचायत में किया कुछ ऐसा जो किसी ने नहीं था सोचा

सार

वाराणसी के मिर्जामुराद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साली ने भरी पंचायत में जीजा की चप्पल से धुनाई कर दी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और घर से मुंबई भाग गए। दोनों लौटे तो गांव में पंचायत बैठी और जीजा ने प्रेमिका साली से माफी मांगी।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में आए दिन प्रेम को लेकर मामले सामने आते रहते है। जिसमें हर मामले में एक अलग ही कहानी होती है। ऐसा ही कुछ राज्य के वाराणसी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवती से पहले प्रेम किया और उसके बाद दोनों मुंबई भाग गए। लेकिन जब दोनों अपने गांव लौटे तो पंचायत होने के बाद वह प्रेमिका से मांफी मांगने लगा। इसी से नाराज होकर युवती ने सबके सामने चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने युवती को किसी तरह से रोका। इश्क में धोखा खाने के बाद से युवती काफी नाराज थी। इसी वजह से उसने ऐसी हरकत को अंजाम दिया।

दूर की साली से जीजा को हुआ इश्क
जानकारी के अनुसार वाराणसी के मिर्जामुराद में लालपुर चट्टी में सोमवार को भरी पंचायत में साली ने प्रेमी जीजा को चप्पल से पीटा। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और युवती को अलग किया। दरअसल भदोही स्थित चौरी थाना के अंतर्गत एक गांव निवासी दो बच्चों के पिता का अपनी दूर की रिश्ते में लगने वाली साली से इश्क हो गया। उसके बाद दोनों घर से मुंबई भाग गए। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों लौटे तो पंचायत बैठी तो पत्नी और दो बच्चों के सामने युवक ने अपनी गलती मानते हुए प्रेमिका से माफी मांगी।

साली ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप
प्रेम में धोखा खाने से नाराज प्रेमिका ने भरी पंचायत में जीजा की चप्पल से पिटाई कर दी। प्रेमिका का आरोप रहा कि जीजा शादी करने का झांसा देता रहा। युवती कपसेठी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी प्रेमिका का आरोप है कि जीजा ने मुंबई रहन के दौरान पैसे भी लिए हैं। जिसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि युवती से लिए गए पैसे उसकी शादी में खर्च किया जाए। दूसरी ओर पुलिस के अनुसार किसी तरह की कोई तहरीर या कोई शिकायत नहीं आई है। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

यूपी को मिलेंगे 15487 PAC जवान, दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए CM योगी, बोले- 2017 से पहले चल रही थी साजिश

यूपी के संभल में थाने पहुंचा पति, पुलिसवालों से कहा- पत्नी को मौत की नींद सुलाकर आया हूं, तरीका भी बताया

ज्ञानवापी मामले में आज होगी अहम सुनवाई, मुस्लिम पक्ष पेश करेगा दलील, हिंदू पक्ष ने बनाया नया ट्रस्ट

अमरोहा का सुहेल 11 साल बाद फिर बना सौरभ, मंदिर के पुजारी से हवन-पूजन कराकर हिंदू धर्म में की वापसी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट