राहुल गांधी को वसीम रिजवी की सलाह, 'पाकिस्तान जाकर करें राजनीति, वहां आपके परिवार को चाहने वाले ज्यादा'

Published : Dec 30, 2019, 01:07 PM ISTUpdated : Dec 30, 2019, 01:30 PM IST
राहुल गांधी को वसीम रिजवी की सलाह, 'पाकिस्तान जाकर करें राजनीति, वहां आपके परिवार को चाहने वाले ज्यादा'

सार

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि राहुल जी जिस तरह से हिंदुस्तान में कांग्रेस को एक मुस्लिम पार्टी बनाकर जातिगत राजनीति कर रहे हैं वह हिंदुस्तान के लिए बेहद खतरनाक है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि राहुल जी जिस तरह से हिंदुस्तान में कांग्रेस को एक मुस्लिम पार्टी बनाकर जातिगत राजनीति कर रहे हैं वह हिंदुस्तान के लिए बेहद खतरनाक है। राहुल जी हिंदुस्तान पर रहम खाएं। इस्लाम कुबूल कर पाकिस्तान में कांग्रेस पार्टी के लिए सियासी जमीन तैयार करें। गांधी परिवार को चाहने वालों की पाकिस्तान में तादाद बहुत ज्यादा है। पाकिस्तान में अगर कांग्रेस पार्टी सियासत करेगी तो इमरान खान को हराकर पूर्ण बहुमत वाली सरकार राहुल गांधी वहां जरूर बना लेंगे। राहुल गांधी जी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। हिंदुस्तान मोदी जी के हाथों में पूरी तरह से सुरक्षित है। कृपया कर हिंदुस्तान पर रहम खाएं और एनआरसी के मुद्दे पर मुसलमानों को गुमराह न करें."

"

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिला इंसानी शरीर के टुकड़ों से भरा ट्रॉली बैग, आगरा में मचा हड़कंप
Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी