विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण का 20 हजार मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण, एक साथ जुड़ेंगे लाखों कार्यकर्ता

Published : Dec 02, 2021, 07:41 PM ISTUpdated : Dec 03, 2021, 11:58 AM IST
विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण का 20 हजार मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण, एक साथ जुड़ेंगे लाखों कार्यकर्ता

सार

आगामी 13 दिसम्बर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ रहे हैं। बीजेपी एक लोकार्पण कार्यक्रम को खास बनाने के लिए देश के 20 हजार मंदिरों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराएगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन के 15444 मंडलों के कार्यकर्ता लाइव जुड़ेंगे।

वाराणसी: आगामी 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) काशी के विश्वनाथ कॉरिडोर (Vishwanath Corridor) का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इसके लिए बीजेपी( BJP) की ओर से खास तैयारी की गई है। बीजेपी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लाइव (Live)  दिखाएगी। जिसका बीजेपी की ओर से देश के 20 हजार मंदिरों में लाइव प्रसारण(Live Telecast) कराया जाएगा। आपको बताते चलें कि 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन के 15444 मंडलों के कार्यकर्ता लाइव जुड़ेंगे। इसके पहले नौ दिसंबर को पूरे देश में एक साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। वहीं, 13 दिसम्बर को धाम के लोकार्पण के बाद काशी से ही देशव्यापी सफाई अभियान की भी शुरुआत होगी।

इन कार्यक्रमों की तैयारियों की बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विजय चुग ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने 13 दिसम्बर से 14 जनवरी तक चलने वाली काशी विश्वनाथ यात्रा की रूपरेखा तैयार की। कहा, हमारा सौभाग्य है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर व काशी में विश्वनाथ धाम बनते हुए देख रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि 13-14 दिसम्बर को भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों व 17 को देश भर के महापौरों का सम्मेलन होगा। 23 दिसंबर को जैविक व गो आधारित खेती पर राष्ट्रीय सेमिनार होगा।

राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संयोजक बनाने पर जोर दिया। संयोजक की टीम अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने को कहा। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि जो भी अतिथि काशी आए, वह अपने साथ सुखद स्मृतियां लेकर जाए। धन्यवाद ज्ञापन काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक ने किया। बैठक में चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे व अमित वाल्मीकि, आशीष सूद, राजीव बब्बर, अशोक चौरसिया, हंसराज विश्वकर्मा, विद्या सागर राय, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, संजय सोनकर, मधुकर चित्रांश, विजय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

 

UP News: आम श्रद्धालुओं के लिए तीन दिनों तक बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, दो दिसम्बर से कर सकेंगे पूजा-अर्चना

UP News: PM मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ धाम का भव्य उद्घाटन, जाने क्या होगा खास

UP News: 13 दिसम्बर को PM Modi करेंगे विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण, जानिए इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी कहानी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल