'विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण' के दिन काशी पहुंचकर क्या रहेगा PM मोदी का शेड्यूल, जानिए पूरा रोडमैप

Published : Dec 09, 2021, 07:36 PM IST
'विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण' के दिन काशी पहुंचकर क्या रहेगा PM मोदी का शेड्यूल, जानिए पूरा रोडमैप

सार

आगामी 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचकर विश्वानाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उनके आवागमन को लेकर पूरा रोडमैप तैयार कर लिया गया हैं। पीएम मोदी के काशी में दाखिल होने के एक दिन पहले से ही बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आगमन शुरू हो जाएगा।   

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने आगामी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे रहे प्रधानमंत्री विश्वनाथ धाम परिसर में ढाई घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान होने वाले विश्वनाथधाम लोकार्पण कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री विश्वनाथ भगवान का जलाभिषेक करेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि जलाभिषेक के लिए वह गंगा घाट से पैदल ही काशी विश्वनाथ भगवान के गर्भगृह तक जाएंगे।

11 बजे काशी पहुंचेंगे मोदी, जलाभिषेक के बाद साधुओं से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सेना के हेलीकाप्टर से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से बाईरोड खिड़किया घाट पहुंचेंगे, जहां से क्रूज द्वारा गंगा के रास्ते श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां विश्वनाथ धाम का पैदल अवलोकन करते हुए बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह पहुंचेंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम देश को समर्पित करेंगे और विश्वनाथ धाम चौक पर देश के साधू-संतों से संवाद करेंगे। 

एक दिन पहले पहुंच जाएंगे BJP के सभी वरिष्ठ नेता
कार्यक्रम के बाद एक बार फिर विश्वनाथ धाम का अवलोकन करते हुए क्रूज़ से गंगा के रास्ते काशी के घाटों की अप्रितम छटा को निहारते रविदास घाट जाएंगे और फिर वहां से सड़क मार्ग द्वारा बीएलडब्लू गेस्ट हॉउस पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, केके शर्मा आदि 12 दिसम्बर तक वाराणसी पहुंच जाएंगे। स्थानीय भाजपा संगठन इनके रहने व भोजन का इंतजाम करेगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल