जब खेत में जुताई करते वक्त ट्रैक्टर में फंसा 10 फिट लंबा अजगर

Published : Jul 08, 2019, 01:32 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 02:15 PM IST
जब खेत में जुताई करते वक्त ट्रैक्टर में फंसा 10 फिट लंबा अजगर

सार

जौनपुर के कैथोली गाँव में खेत की जुताई करते समय अचानक करीब दस फिट लंबा अजगर ट्रैक्टर के हैरो में फंस गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग खड़ा हुआ। किसान ने सपेरे के बुलाकर अजगर को पकड़वाया और जंगल में छुड़वाया।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार की सुबह सिकरारा थाना क्षेत्र के कैथोली गाँव में खेत की जुताई करते समय अचानक करीब दस फिट लंबा अजगर ट्रैक्टर के हैरो में फंस गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग खड़ा हुआ। किसान ने सपेरे के बुलाकर अजगर को पकड़वाया और जंगल में छुड़वाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

कैथोली गांव निवासी उमाशंकर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवा रहे थे । तभी दस फिट लंबा अजगर ट्रैक्टर के हैरो में फंस गया। जब इस नज़ारे  पर ट्रैक्टर के चालक की नजर पड़ी तो वह डर से  भाग खड़ा हुआ। उमाशंकर ने कंधी गाँव के सपेरे सुभाष गौतम को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। इसके बाद उसे सई नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया गया। सपेरे सुभाष गौतम ने बताया कि, बारिश के मौसम में नदियों में पानी के साथ अजगर भी तैरते हुए अक्सर किनारों पर आ जाते हैं। कभी कभी शिकार की तलाश में घूमते-घूमते बस्तियों में भी पहुंच जाते हैं। जिसके चलते सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, लखनऊ से पटना तक मचा बवाल, लोग बोले-इसे जेल में डालो
Women's Day 2026: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में महिला स्टार्टअप्स को नई उड़ान, 9600 से ज्यादा महिला उद्यमी बना रहीं नई पहचान