पबजी खेलते हुए की देवर ने लगाई फांसी, भाभी ने भी दी जान, दोनों में था 3 साल से प्यार

Published : Mar 17, 2020, 02:16 PM ISTUpdated : Mar 17, 2020, 02:17 PM IST
पबजी खेलते हुए की देवर ने लगाई फांसी, भाभी ने भी दी जान, दोनों में था 3 साल से प्यार

सार

जांच में यह बात सामने आई कि भाभी और देवर में प्रेम था। देवर घर से अलग रहता था। भाभी उसके लिए अक्सर खाना बनाकर ले जाती थी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी अक्सर देवर से मिलने जाती थी और काफी देर रुक जाती थी। देवर भी भाभी से प्यार करता था और उसने अभी तक शादी भी नहीं की थी।

कानपुर (Uttar Pradesh)। देवर ने पबजी खेलते हुए खुदकशी कर ली तो उसकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कहा जा रहा है कि देवर-भाभी के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की छानबीन शुरू की है। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र के गिरिजानगर की है। 

यह है पूरा मामला
चकेरी के गिरिजानगर निवासी सुरेंद्र कुमार (38) कर्मचारीनगर के टेंट हाउस में नौकरी करता था। वह अपने परिवार से अलग रहता था। रविवार को वह दोस्त के साथ पबजी गेम खेल रहा था। इस बीच उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। देवर सुरेंद्र के फांसी लगाने की जानकारी उसकी भाभी आरती को हुई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। आरती ने सोमवार को कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब सास कमरे में पहुंचीं तो घटना का पता लगा। 

भाभी से करता था प्यार, नहीं की थी शादी
जांच में यह बात सामने आई कि भाभी और देवर में प्रेम था। सुरेंद्र घर से अलग रहता था। आरती उसके लिए अक्सर खाना बनाकर ले जाती थी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरती अक्सर सुरेंद्र से मिलने जाती थी और काफी देर रुक जाती थी। सुरेंद्र भी भाभी से प्यार करता था और उसने अभी तक शादी भी नहीं की थी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट