आगरा: भाई के दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी पत्नी, अचानक पड़ी पति की नजर तो कर दिया ऐसा कारनाम

यूपी के आगरा जिले में एक महिला अपने भाई के दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 19, 2022 12:14 PM IST

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला पति-पत्नी के बीच का है। महिला ने अपने पति से तंग आकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि वह अपने पति से करीब तीन साल से अलग रह रही है। पति से अलग होने के बाद वह अपने मायके में रह रही है। लेकिन उसका पति हर जगह उसका पीछा करता है। बीते दिनं उसके पति ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिससे परेशान होकर नाराज पत्नी ने पति के खिलाफ शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महिला ने पति के खिलाफ किया था घरेलू हिंसा का केस
महिला के अनुसार, उसका मायका शाहगंज के अर्जुन नगर में है और ससुराल शाहगंज क्षेत्र के ही घास की मंडी में है। महिला ने बताया कि पिछले तीन साल से वह और उसका पति अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं 21 सितंबर 2021 में महिला ने कोर्ट में तलाक का केस लिखाया था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसके मायके वालों को अश्लील मैसेज करके तंग करता रहा।

Latest Videos

घटना का वीडियो किया वायरल
महिला ने बताया कि हाल ही में वह अपने भाई के दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर मामले की शिकायत करने समाचार पत्र के ऑफिस जा रही थी। तभी उसके पति ने उन दोनों की वीडियो बना ली और महिला को रोककर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। वीडियो बनाने के बाद इसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रविवार रात को प्राथमिकी लिख ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एक-दो, तीन नहीं बल्कि पांच बार डस चुका है सांप लेकिन...युवक से पुरानी दुश्मनी निकाल रहा नाग

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts