यूपी के आगरा जिले में 20 वर्षीय युवक की जान के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ा हुआ है। उसने युवक को एक-दो बार नहीं युवक को इस सांप ने पांच बार काटा है, हालांकि किस्मत इतनी अच्छी है कि वो इलाज कराने के बाद सही सलामत है। 

आगरा: उत्तर प्रदेश के जिले आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है क्योंकि एक 20 वर्षीय युवक को मारने के लिए सांप पीछे पड़ा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार सांप काटा है। युवक की किस्मत इतनी अच्छी है कि वो इलाज के बाद सही सलामत है। सांप के द्वारा इतनी बार हमला करने से युवक के अंदर डर बैठ चुका है। इतना ही नहीं युवक पर इतने हमले के बाद परिवार में भी दहशत है। युवक की किस्मत अच्छी है कि वह इलाज के बाद भी सही सलामत है अन्यथा यहां लोग सांप के एक बार काटने से जिंदा नहीं बच पाते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाए पैर पर ही सांप ने पांच बार काटा
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव का है। यहीं पर 20 वर्षीय रहने वाले युवक रजत चाहर को सांप ने काटा है। रजत स्नातक का छात्र है और इतनी बार सांप काटने की चर्चा सिर्फ इसी गांव में नहीं बल्कि आसपास गांवों तक पहुंच चुकी है। युवक का परिवार लगातार इलाज करा रहा है लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से उसको राहत है। सांप ने रजत को बाए पैर में ही पांच बार डसा है। पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना से चर्चा तो जरूर है पर जो डर परिवार समेत युवक में बैठा है उसको कोई कम नहीं कर सकता। 

सांप ने इन-इन दिनों युवक को काटा सांप
ऐसा बताया जा रहा है कि छह सितंबर को जब रजत रात नौ बजे घर के बाहर टहल रहा था, इसी दौरान सांप ने बाएं पैर में डंस लिया। उसके काटते ही रजत जोर-जोर से चिल्लाने लगा और उसने सांप को भागते देखा। इसके बाद रजत को देसी इलाज करवाया गया फिर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्‍टरों ने बताया कि युवक को सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। करीब चार घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में था तो सांप ने डंसा फिर 13 सितंबर को बाथरूम में डस लिया। युवक का इलाज कराया जा रहा है। वहीं युवक के पिता का कहना है कि 14 सितंबर को फिर से बेटे को जूते पहनने वाली जगह पर सांप ने काटा था। हालांकि युवक का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।

हुक्काबार आने वाली लड़कियों का नंबर युवकों को देकर करते थे ब्लैकमेल, खाकी और नेताओं की सह पर चल रहा था खेल