भक्ति के साथ देशभक्ति की बयार, ध्वजारोहण कर मना 73वां गणतंत्र दिवस

Published : Jan 26, 2022, 06:51 PM IST
भक्ति के साथ देशभक्ति की बयार, ध्वजारोहण कर मना 73वां गणतंत्र दिवस

सार

सायंकालीन महाआरती में आचार्य गौरव शास्त्री,आत्मबोधप्रकाश ब्रह्मचारी, काशी यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खेमका, सचिव संजय अग्रवाल डॉ सुनील मिश्रा, रवि प्रताप, राजेश अग्रवाल चंदन सिंह,गोलू सिंह,अमित पसारी ,दिशा पसारी ,तनीषा अरोड़ा ,गौरव तिवारी, अंकित अग्निहोत्री, कुलदीप तिवारी सहित दर्जनों भक्तों ने उपस्थित होकर भगवती से आशीर्वाद लिया।  

वाराणसी: संकुलधारा पोखरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे 51 दिवसीय विराट लक्षचण्डी महायज्ञ की श्रृंखला में महायज्ञ के नौवें दिन बुधवार को सुबह गणपति पूजन के बाद यज्ञशाला में विराजमान भगवान के प्रतिरूप का वैदिक विधि विधान से पूजन किया गया। साथ ही 300 ब्राह्मणों द्वारा शंकुलधारा पोखरे में जेटी पर बैठकर सुबह संध्यावंदन के उपरांत दुर्गाशप्तशती पाठ का वाचन हुआ। मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में सुनील दीक्षित सहित अन्य आचार्यों ने मुख्य यजमानों द्वारा दैनिक पूजन अर्चन के बाद महायज्ञ में दुर्गाशप्तशती के श्लोकों से आहुतियां डलवाई 

यज्ञ पूजन के साथ साथ भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज,आत्म बोधप्रकाश ब्रह्मचारी मां चिदानंदमयी के सहित अन्य आचार्यों ने ध्वजारोहण किया इसके साथ भारत माता की जय,देश के शहीदों के जयकारों के साथ राष्ट्रगान को यज्ञशाला में उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा एक स्वर में गाया गया जिससे यज्ञशाला परिसर की मनोहारी छटा देखने बन रही थी। ध्वजारोहण से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार भी किया गया।

इस दौरान स्वामी प्रखर जी महाराज ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि गणतंत्र का शाब्दिक अर्थ ही होता है जनता का तंत्र या शासन।हमारा देश भारत भी एक गणतांत्रिक देश है। जहाँ जनता के मत के अनुसार शासक का चुनाव किया जाता है। उन्होंने बताया की आज सम्पूर्ण भारत देश अपने संविधान लागू करने को लेकर 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हम सभी भारतवासियों को एकजुट रहकर राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए सभी देशवासियों को धर्म से जुड़े रहने के साथ अपने अंदर राष्ट्रीयता की भावना भी होनी चाहिए,जिससे भारत देश न केवल विश्वगुरु बनेगा साथ ही अपनी संस्कृति को चहुंओर फैलाएगा।

यज्ञशाला की परिक्रमा कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद 
सायंकालीन महाआरती में आचार्य गौरव शास्त्री,आत्मबोधप्रकाश ब्रह्मचारी, काशी यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खेमका, सचिव संजय अग्रवाल डॉ सुनील मिश्रा, रवि प्रताप, राजेश अग्रवाल चंदन सिंह,गोलू सिंह,अमित पसारी, दिशा पसारी, तनीषा अरोड़ा, गौरव तिवारी, अंकित अग्निहोत्री, कुलदीप तिवारी सहित दर्जनों भक्तों ने उपस्थित होकर भगवती से आशीर्वाद लिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट