झाड़ियों में मिला महिला का शव, साड़ी से बंधे थे हाथ-पैर-शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

Published : Sep 09, 2019, 05:21 PM IST
झाड़ियों में मिला महिला का शव, साड़ी से बंधे थे हाथ-पैर-शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

सार

बिधनू थाना क्षेत्र में झाड़ियों में करीब 30 साल की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने जा रहे लोगों की नजर जब शव पड़ी, तो उन्होंने पुलिस पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर. यूपी के कानपुर में सोमवार को सूनसान सड़क पर खून से लथपथ नग्न हालत में महिला का शव मिला। किसी भारी चीज से कुचलकर महिला की बेरहमी से हत्या की गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद फारेंसिक टीम और पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बिधनू थाना क्षेत्र में झाड़ियों में करीब 30 साल की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने जा रहे लोगों की नजर जब शव पड़ी, तो उन्होंने पुलिस पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। महिला के हाथ पांव उसकी साड़ी से बांधे हुए थे। उसके शरीर पर एक भी कपड़ नहीं था।

बिधनू थानाध्यक्ष ने बताया, जिस जगह महिला का शव मिला है, वहां शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है, जिसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। फारेंसिक टीम के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई, क्योंकि शव करीब 7 घंटे पुराना लग रहा। हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर यहां लाया गया। घटना स्थल से ताजा खून का सेंपल मिला है। डेडबॉडी पर पर चोटों के निशान हैं, जिससे ये लगता है कि महिला और हत्यारे के बीच संघर्ष हुआ होगा। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ हॉरर केस: पिता ने बेटी की मौत के बाद 4 महीने तक घर में रखी लाश, वजह झकझोर देगी
मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज़ में शूटआउट : देखिए कैसे 57 सेकंड में वकील को घर के सामने दी भयानक मौत