लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटी का चल रहा इलाज

Published : Jul 22, 2020, 11:16 AM ISTUpdated : Jul 22, 2020, 11:38 AM IST
लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटी का चल रहा इलाज

सार

राजधानी लखनऊ के लोकभवन के सामने बेटी के साथ ख़ुद को आग लगाने वाली महिला साफिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी बेटी गुड़िया का इलाज अभी भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। 

लखनऊ(Uttar Pradesh). बीते शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के लोकभवन के सामने बेटी के साथ ख़ुद को आग लगाने वाली महिला साफिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी बेटी गुड़िया का इलाज अभी भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। अमेठी निवासी मां-बेटी ने नाली के विवाद में न्याय न मिलने से परेशान होकर आत्मदाह की कोशिश की थी। जिसमें मां साफिया 80 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। जबकि बेटी गुड़िया लगभग 20 फीसदी जली थी।

आत्मदाह करने वाली मां-बेटी अमेठी के जामो थानाक्षेत्र के कस्बे की रहने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक बीती 9 मई को गुड़िया का अपने पड़ोसी अर्जुन साहू से नाली का विवाद हुआ था और गुड़िया की तहरीर पर जामो थाने में अर्जुन साहू समेत 4 लोगों के खिलाफ धारा 323, 354 में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं विपक्षी अर्जुन साहू की तहरीर पर गुड़िया पर भी धारा 323, 452, 308 में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच हो रही थी।

आत्मदाह के लिए उकसाने वाले भी हुए थे गिरफ्तार 
पुलिस जांच में सामने आया था कि नाली विवाद में न्याय के लिए लोकभवन के सामने आत्मदाह के लिए मां-बेटी को उकसाया गया था। इस आरोप में पुलिस ने AIMIM नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके आलावा पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अर्जुन साहू समेत सभी चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों पर 166/20 धारा 354, 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया था।

लापरवाही के आरोप में 4 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड 
लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की घटना से राजधानी में हडकंप मच गया था, अफसरों ने तुरंत अमेठी जिला प्रशासन से इस बाबत पूछताछ शुरू कर दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की थी। इसके बाद जामो थाने के एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया।

 

मासूम बच्ची पर ऐसा कहर, देखकर कांप जाएगा कलेजा-VIDEO

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी
UP की लेडी दरोगा का टशन तो देखिए, भाई-बहन को समझा कपल, गजब का है ये Video