यूपी विधानसभा अध्यक्ष को साथ में मिलकर खोजेंगे योगी आदित्यनाथ और अखिलेश, जानिए क्या है ये अनोखी परंपरा

Published : Mar 29, 2022, 02:00 PM IST
यूपी विधानसभा अध्यक्ष को साथ में मिलकर खोजेंगे योगी आदित्यनाथ और अखिलेश, जानिए क्या है ये अनोखी परंपरा

सार

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर सतीश महाना का चयन लगभग तय हो चुका है। उन्होंने सोमवार को नामांकन किया था। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव एक साथ सतीश महाना को खोजेंगे फिर विधानसभा अध्यक्ष के आसन तक ले जाएंगे। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के 19वें अध्यक्ष के रूप में सतीश महाना का चयन लगभग तय हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए उनके द्वारा सोमवार को नामांकन किया गया था। उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार की ओर से नामांकन ही नहीं किया गया। जिसके बाद निर्विरोध उनका निर्वाचन तय हो चुका है। मंगलवार को उन्हें अध्यक्ष के आसन पर बैठाया जाएगा। हालांकि इससे पहले एक परंपरा का निर्वाहन किया जाएगा। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। 

नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष मिलकर खोजते हैं विधानसभा अध्यक्ष 
विधानसभा अध्यक्ष के चयन को लेकर सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष मिलकर एक परंपरा का निर्वाहन लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। इस परंपरा के अनुसार दोनों ही विधानसभा अध्यक्ष को ढूंढते हैं और फिर उन्हें आसन तक लेकर जाते हैं। इसी परंपरा के तहत सतीश महाना सदन में ऐसी जगह पर बैठंगे जहां से वह आसानी से किसी की नजर में न आएं। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव उन्हें खोजेंगे। इसके बाद उनसे अध्यक्ष के आसन तक चलने के लिए अनुरोध करेंगे। इस दौरान सतीश महाना के एक तरफ योगी आदित्यनाथ तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव होंगे। 

परंपरा के जरिए बताई जाती है खास चीज 
इस परंपरा के जरिए यह बताने का प्रयास किया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन होने वाला नेता पूरे सदन के लिए होता है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद वह किसी एक पक्ष के नहीं रह जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही उनके लिए बराबर होगा और वह सभी को समान भाव से मौका देंगे। यह रस्म अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। 

चुनौतीपूर्ण सदन संचालन को महाना बना सकते हैं आसान 
विधानसभा में संख्याबल को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि इस बार सदन का संचालन विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि सतीश महाना का सम्मान विपक्ष भी करता है। यहां तक अखिलेश यादव भी उन्हें सम्मान देते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि शायद उन्हें सदन के संचालन में अपेक्षाकृत कम चुनौतियों का सामना करना पड़े। 
दूसरे दिन भी जारी रहा नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण कार्यक्रम, पहले दिन चर्चाओं में रहीं ये खास चीजें

योगी सरकार 2.0 की स्वास्थ्य विभाग पर टेढ़ी नजर, कई सालों से एक जिलें में तैनात क्लर्कों के होंगे अब तबादले

बलिया में सड़क दुर्घटना में 5 साल के बच्चे सहित 3 की मौत, सीएम ने व्यक्त किया शोक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!