वैक्सीनेशन केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, 12-14 साल के बच्चों का हो रहा टीकाकरण

Published : Mar 16, 2022, 11:19 AM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 11:39 AM IST
वैक्सीनेशन केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, 12-14 साल के बच्चों का हो रहा टीकाकरण

सार

12-14 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो चुका है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार सुबह लखनऊ सिविल अस्पताल में 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित है।

लखनऊ: देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन लगातार जारी है और इसी बीच अब आज 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में आज यानी 16 मार्च से 12 साल से 14 साल की उम्र के 84.40 लाख बच्चों को टीक लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ, 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ की सुविधा का निरीक्षण किया।

कोविड टीकाकरण बूथ के निरीक्षण के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ी है। वहीं देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। फोर टी का जो फार्मूला हमने लागू किया था उसमें उत्‍तर प्रदेश सबसे आगे रहा है।  सर्वाधिक टेस्ट, वैक्सीन देने वाला राज्य वर्तमान में उत्तर प्रदेश है। 

प्रदेश के इतने केन्द्रों में उपलब्ध है वैक्सीन
आज से शुरु हुए टीकाकरण अभियान में 12 से 14 साल के बच्‍चों के लिए 300 केन्‍द्रों पर यह वैक्‍सीन उपलब्‍ध करवाई गई है। भारत सरकार के सहयोग से हमने इस महामारी पर नियंत्रण प्राप्‍त किया है। विशेषज्ञों के अनुसार चौथी लहर आने की भी संभावना है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत जरूरी है।

प्रदेश में अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं। केन्‍द्र सरकार ने 15 से 17 आयु वर्ग के यूथ के लिए जो वैक्‍सीन प्रक्रिया शुरु की उसमें प्रदेश ने 97 प्रतिशत सफलता हासिल की है। अब तक 1 करोड़ 29 लाख 22 हजार से अधिक यूथ वैक्‍सीन की फर्स्‍ट डोज ले चुका है। 65 लाख 50 हजार से अधिक सेकेंड डोज लगाई जा चुकी हैं।

सीएम योगी ने ट्वीट कर टीका लगवाने की अपील 
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए कहा क‍ि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज से 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीका तथा 60+ आयु के सभी नागरिकों को टीके की प्रीकाशन डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने का विशेष कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है। सभी पात्रजन टीका जीत का अवश्य लगवाएं।

बच्चों को दी जाएगी दो डोज
बता दें क‍ि 12 वर्ष से 14 वर्ष की उम्र के बच्‍चों को कोर्बेवैक्स का टीका लगाया जाएगा। बच्चों को टीके की दो डोज लगाई जाएंगी। करीब 86 लाख टीके की पहली खेप प्रदेश को मिल चुकी है और मंगलवार को इसे सभी जिलों में पहुंचा दिया गया था। अभी तक करीब 30 लाख बीमार बुजुर्गों को टीके की सतर्कता (प्रीकाशन) डोज लगाई जा रही थी।

इतने करोड़ लोगों को लगाई जाएगी सतर्कता डोज
अब सभी 1.87 करोड़ बुजुर्गों को सतर्कता डोज लगाई जाएगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि 12 वर्ष की आयु सीमा पूरा करने वाले बच्चों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे बच्चे जिनका जन्म एक जनवरी, 2008 से 15 मार्च, 2010 के मध्य हुआ हो, वह टीका लगवाने के पात्र होंगे। बच्चों को बायोलाजिकल-ई कंपनी की कोर्बेवैक्स लगाई जाएगी। इसमें भी टीके की एक डोज से दूसरी डोज के बीच 28 दिन का अंतर होगा।

किसान पथ पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, तेज रफ्तार डंफर कार को सामने से मारी टक्कर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?