योगी सरकार में मंत्री का बयान, बोले -'पाकिस्तान की लड़कियां अब, हिंदुस्तानी लड़कों से विवाह करने को बेताब

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह मिर्जापुर पहुंचे। जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की है।  योगी के मंत्री  ने पाकिस्तान की लड़कियों को लेकर अनोखा बयान दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2022 12:12 PM IST

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर में योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने पाकिस्तान की लड़कियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बदलते भारत की तस्वीर का असर पाकिस्तान में भी पड़ रहा है। तीन तलाक कानून के बाद पाकिस्तान की लड़कियां हिंदुस्तानी लड़कों से विवाह करना चाहती हैं।

जानिए क्या बोला राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह मिर्जापुर पहुंचे. जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्तान की लड़कियों को लेकर अनोखा बयान दिया है. मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान की लड़कियां भी अब, हिंदुस्तानी लड़कों से विवाह करने को बेताब हैं"
 
भारत में विवाह करने पर 60 साल तक की जिंदगी सिक्योर: मंत्री
दरअसल, राज्य मंत्री ने भारत में विकास के बढ़ते कदम की सराहना करते हुए यह बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि 'भारत के विकास का असर पड़ोसी देश पाकिस्तान की लड़कियों पर भी पड़ रहा है। वह अब हिंदुस्तान के लड़कों से शादी करना चाहती हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में निकाह करने पर न जाने कब तलाक मिल जाए। वहीं, भारत में विवाह करने पर 60 साल तक की जिंदगी तो सिक्योर हो जाती है। मंत्री ने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर और विश्वास है।

Latest Videos

श्रमिकों के बच्चों के लिए 18 मंडलों में चलते है 18 अटल स्कूल
दरअसल, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री विंध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि "श्रमिकों के कल्याण के लगाता काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के 18 मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित किए जा रहे हैं। जहां रहना, खाना और पढ़ाई भी मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।" उन्होंने कहा कि श्रम विभाग गैर सरकारी सभी प्रकार के निर्माण के दौरान रम विभाग एक प्रतिशत सेस वसूल करता है।

Agnipath पर अग्निवीर...देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते 369 ट्रेनों को किया रद्द

गोरखपुर में 'अग्निपथ' योजना के विरोध में पुलिस चौकी के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी, युवाओं का भड़का गुस्सा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें