जमीनी हकीकत परखने गए योगी सरकार के मंत्री की अचानक बिगड़ी हालत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Published : May 02, 2022, 12:00 PM IST
जमीनी हकीकत परखने गए योगी सरकार के मंत्री की अचानक बिगड़ी हालत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

सार

योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार देर रात कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने लगी तो शंका हुई कि सांप ने काट लिया है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे सुनकर सभी अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले बांदा में योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रविवार देर रात कीड़े ने काट लिया। मंत्री की हालत बिगड़ने लगी तो शंका हुई कि सांप ने काटा है। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन में मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब ढाई घंटे तक उपचार के बात इस बात की पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं बल्कि मंत्री को चूहे ने काटा है। 

मंत्री को चूहे ने काटा है, इस बात की जानकारी होने के बाद तब जाकर पूरे प्रशासनिक अधिकारियों को राहत मिली। इस घटना की सूचना पर डीएम से लगाकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे।

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मंत्री जिलों में रूक कर जायजा लेने लगे है। इसी कड़ी में योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव बुंदेलखंड में जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने शुक्रवार को बांदा जिले पहुंचे थे। इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे। अचानक देर रात करीब दो बजे मंत्री को जहरीले कीड़े ने काट लिया क्योंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है। इसलिए सांप के काटने के डर की वजह से पूरा स्टाफ डर गया। इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। दर्द बढ़ने के बाद मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुष्टि होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के इलाज में कई डॉक्टरों की टीम लगी रही। अस्पताल में मंत्री के भर्ती होने के बाद से रात भर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सीएमएस डॉ एसएन मिश्रा ने बताया कि मंत्री गिरीश चंद्र यादव को चूहे ने काट लिया था। सर्किट हाउस के आसपास जंगल होने के चलते मंत्री को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया है। देर रात करीब तीन बजे के आसपास उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि सांप ने नहीं बल्कि चूहे ने मंत्री को काटा है तब जाकर सुबह पांच बजे के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। फिलहाल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की तबीयत बिल्कुल ठीक है। 

त्योहारों को लेकर पुलिस कर रही थी गश्त, अचानक सिपाही की कार्बाइन से चली गोली, जानें फिर क्या हुआ...

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने घर में दाखिल हुई पुलिस, बाहर निकलते ही लगा हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला

महिला का 2 बार हलाला कराने के बाद पांच बार दिया तलाक, वजह जानकर एसपी भी हुए हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्रयागराज माघ मेला 2026 में आस्था की डुबकी: बसंत पंचमी पर ऐतिहासिक स्नान, बना नया रिकॉर्ड
स्वरोजगार की दिशा में UP की बड़ी सफलता, CM युवा योजना में जौनपुर नंबर-1