योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगली कक्षा में प्रमोट होंगे 3 करोड़ स्टूडेंट

Published : Apr 14, 2020, 10:25 AM IST
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगली कक्षा में प्रमोट होंगे 3 करोड़ स्टूडेंट

सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने बताया की ये फैसला असाधारण परिस्थितियों में लिया गया है। ऐसे में न तो स्टूडेंट्स के रिजल्ट पर मार्क्स होंगे और न ही कोई डिवीजन। सभी को प्रमोट किया जा रहा है।   

लखनऊ (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रमुख सचिव की तरफ से सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी किया गया है। इस तरह देखा जाए तो प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक छात्र छात्राएं इस साल बिना परीक्षा ही पास हो जाएंगे।

मार्कशीट में न मार्क्स होगा न डिवीजिन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने बताया की ये फैसला असाधारण परिस्थितियों में लिया गया है। ऐसे में न तो स्टूडेंट्स के रिजल्ट पर मार्क्स होंगे और न ही कोई डिवीजन। सभी को प्रमोट किया जा रहा है। 

लॉक डाउन के कारण बंद हैं स्कूल
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए हैं। इस समय शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षाएं हो रही थी, जबकि हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो रही थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Agra Road Accident: आगरा में रफ्तार का कहर, कार पलटते ही 3 जिंदगियां खत्म, दिल्ली में भी हिट-एंड-रन
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का कहर, लखनऊ-प्रयागराज-कानपुर में स्कूल बंद, कई जिलों में अलर्ट