ISRO चीफ के बाद यूपी के इस मंत्री के निकले आंसू, बोले-दिल की धड़कन हो गई तेज

Published : Sep 07, 2019, 05:58 PM ISTUpdated : Sep 07, 2019, 06:15 PM IST
ISRO चीफ के बाद यूपी के इस मंत्री के निकले आंसू, बोले-दिल की धड़कन हो गई तेज

सार

लैंडर विक्रम का चांद की सतह पर उतरने से पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से पूरा देश मायूस है।

लखनऊ. लैंडर विक्रम का चांद की सतह पर उतरने से पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से पूरा देश मायूस है। इसी क्रम में योगी के मंत्री मोहसिन रजा भी चंद्रयान-2 पर बोलते हुए भावुक हो गए, उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा, सब कुछ सही चल रहा था। बड़ा अच्छा पल था, लेकिन जैसे ही लैंडर से पृथ्वी का संपर्क टूटा, मानो मेरे दिल की धड़कन तेज हो गई। बता दें, मोहसिन रजा यूपी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, हम बहुत उत्साहित थे, जो चाहा वैसा नहीं हो पाया। हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत से यह काम किया था, लेकिन हम उम्मीद नहीं हारे हैं। हम जरूर कामयाब होंगे। पीएम मोदी ने भी इसरो के चेयरमैन को हिम्मत दी है। मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा, हम बहुत बड़ा इतिहास रचने जा रहे थे। 

जब रोने लगे इसरो प्रमुख के सिवन
बता दें, शुक्रवार की रात चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चंद्रमा पर लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। हालांकि, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अभी भी चंद्रमा की सतह से 119 किमी से 127 किमी की ऊंचाई पर घूम रहा है। 2379 किलो वजनी ऑर्बिटर के साथ 8 पेलोड हैं और यह एक साल काम करेगा। यानी लैंडर और रोवर की स्थिति पता नहीं चलने पर भी मिशन जारी रहेगा। लैंडर विक्रम के फेल होने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो सेंटर पहुंचे और वैज्ञानिकों से मुलाकात की। जब वे मुख्यालय से निकलने लगे तो इसरो प्रमुख के सिवन भावुक हो गए। यह देख मोदी ने फौरन उन्हें गले लगा लिया। करीब 26 सेकंड तक मोदी उनकी पीठ थपथपाते रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: ठंड से राहत या बढ़ेगी परेशानी? जानें 15 जनवरी को कानपुर का मौसम अपडेट
Prayagraj Weather Today: गुरुवार को कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम? ठंड, कोहरा या धूप, पढ़ें रिपोर्ट