वायु प्रदूषण पर हवन की सलाह देने वाले योगी के मंत्री का ऐलान, हर हिन्दू पैदा करे कम से कम तीन बच्चे

Published : Dec 09, 2019, 02:01 PM IST
वायु प्रदूषण पर हवन की सलाह देने वाले योगी के मंत्री का ऐलान, हर हिन्दू पैदा करे कम से कम तीन बच्चे

सार

योगी सरकार में श्रम कल्याण मंत्री सुनील भराला ने हिन्दू परिवारों को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). योगी सरकार में श्रम कल्याण मंत्री सुनील भराला ने हिन्दू परिवारों के लिए अजीबोगरीब सलाह दी है। मंत्री ने हर हिन्दू को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। इससे पहले भी मंत्री सुनील भराला वायु प्रदूषण से निबटने के लिए इंद्र भगवान को प्रसन्न करने व हवन करने की सलाह देकर चर्चा में आ चुके हैं। 

योगी सरकार के श्रम कल्याण मंत्री सुनील भराला ने हर हिन्दू परिवार को 'हम पांच' का नारा दिया है। भराला ने कहा है कि हर हिन्दू को कम से कम तीन बच्चे पैदा करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि आज समाज में केवल दो बच्चे पैदा करने की मांग उठ रही है। हालांकि, अभी ऐसा कोई कानून हीं है, लेकिन अधिकांश हिंदू परिवार एक ही बच्चे तक सीमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए और उनमें से एक लड़की हो। 

वायु प्रदूषण से निबटने के लिए हवन कराने की दे चुके है सलाह 
इससे पहले 3 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील भराला ने किसानों को वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए हवन कराने की सलाह दी थी। भराला ने कहा था कि सरकार परंपरा के तहत यज्ञ करवाकर भगवान इंद्र देव को मनाए।  इंद्र भगवान बरसात कराएंगे तो वायु प्रदूषण अपने आप दूर हो जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा। 

कवि डॉ कुमार विश्वास ने कसा था तंज 
मंत्री सुनील भराला के हवन वाले बयान पर कवि डॉ कुमार विश्वास ने ट्विटर पर तंज कसा था।  कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो साझा किया था, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, 'ये NobelPrize वाले भी बड़े पक्षपाती हैं। ऐसे-ऐसे युग-वैज्ञानिक सरकार चला रहे हैं और इन्हें एक नोबेल तक नहीं देती। जब सारे देवता इंद्र के भरोसे हैं तो फिर हम भारतीयों की क्या बिसात।'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR