योगी सरकार 2.0: योगी आदित्यनाथ ने दोबारा ली CM पद की शपथ, डिप्टी सीएम बने केशव और ब्रजेश पाठक

योगी सरकार 2.0 के शपथग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान डिप्टी सीएम के लिए केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी वहां पर शपथ ग्रहण की। शपथग्रहण के दौरान लोगों का उत्साह देखने को मिला। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 11:08 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में जैसे ही यह घोषणा मंच से हुई कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इसके बाद पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाट से गूंट उठा। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी समेत कई मंत्री मौजूद रहें। 

केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम की शपथ 
योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही पीएम मोदी के पास जाकर उनका अभिवादन किया। इसी के साथ ऐलान किया गया कि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को उत्तर प्रदेश का डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया है। जिसके बाद मंच पर मौजूद केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के बाद ब्रजेश पाठक की ओर से भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बाद अन्य मंत्रियों ने भी शपथग्रहण की। इस दौरान वहां पूरा स्टेडियम लोगों की तालियों से गूंजता रहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

दोबारा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ 
योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ ली। उनके बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था। अजय सिंह बिष्ट का जन्म का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड में हुआ।  उन्होंने इंटरमीडियट की परीक्षा वर्ष 1989 में उत्तीर्ण की। योगी आदित्यनाथ ने 1992 में उन्होंने गणित विषय में बीएससी हेमवती नंदर बहुगुणा गढ़वाल विश्विविद्यालय से उत्तीर्ण की। उन्होंने वर्ष 1994 में महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली। उन्होंने पहली बार 1998 में गोरखपुर से सांसद का चुनाव जीता। सांसद रहने के दौरान ही बीजेपी को मिली जीत के बाद पहली बार वह 2017 में यूपी के सीएम बने। 2022 में बीजेपी को मिली जीत के बाद योगी आदित्यनाथ दोबारा 25 मार्च को यूपी के सीएम बने हैं। 

योगी 2.0 के 52 मंत्रियों की कंप्लीट लिस्टः 2 उपमुख्यमंत्री, एक केशव मौर्य-दूसरे डिप्टी सीएम के नाम ने चौंकाया

योगी आदित्यनाथ के दोबारा शपथग्रहण से पहले मंदिरों में हुई विशेष पूजा

Read more Articles on
Share this article
click me!