न्याय न मिलने से हताश युवक ने लगा ली खुद को आग

Published : Nov 24, 2019, 05:41 PM ISTUpdated : Nov 24, 2019, 05:56 PM IST
न्याय न मिलने से हताश युवक ने लगा ली खुद को आग

सार

युवक ने आरोप लगाने के पहले काकोरी पुलिस पर जमीन के कब्‍जे को लेकर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रविवार को एक युवक ने बापू भवन के सामने खुद को आग लगा ली। युवक ने आरोप लगाने के पहले काकोरी पुलिस  पर जमीन के कब्‍जे को लेकर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक काकोरी निवासी युवक अमित रावत ने आज दोपहर बापू भवन के सामने मिट्टी का तेल झिड़ककर खुद को आग लगा ली। पीड़ित अमित ने आग लगाने से पहले बताया कि जितेंद्र चौरसिया नामक युवक ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसने आरोप लगाया कि जितेंद्र चौरसिया और काकोरी पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा किया गया है।

उल्‍टा अमित पर काकोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर‍ दिया। अमित रावत ने कहा कि काकोरी पुलिस उन्‍हें लगातार प्रताड़ित कर रही थी। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने बापू भवन के सामने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

(प्रतिकात्मक फोटो)
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Aban Ahmed Death: अतीक के बेटे की कार से मिले 4 मोबाइल, किताबें और गुटखा...आखिर पुलिस खोज क्या रही है?
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट