Ram Setu: अक्षय कुमार ने 'जय श्री राम' पर परफॉर्मेंस से पहले उतारे जूते, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- नौटंकी

Ram Setu: अक्षय कुमार ने 'जय श्री राम' पर परफॉर्मेंस से पहले उतारे जूते, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- नौटंकी

Published : Oct 21, 2022, 12:11 PM ISTUpdated : Oct 21, 2022, 12:26 PM IST

सिनेमाघरों में रिलीज हुईं अक्षय कुमार की पिछली तीन फ़िल्में 'बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन' और 'सम्राट पृथ्वीराज' बुरी तरह फ्लॉप हुईं। उन्हें अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' से बहुत उम्मीद है और दर्शकों की ओर से इसके ट्रेलर को भी काफी सराहना मिली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu)के प्रमोशन में व्यस्त हैं। गुरुवार को इस फिल्म का एंथम 'जय श्री राम' (Jai Shree Ram) रिलीज किया गया। इस दौरान अक्षय पूरी तरह भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आए। फैन्स की डिमांड पर अक्षय ने स्टेज पर इस एंथम पर अपनी परफॉर्मेंस दी, लेकिन इस दौरान उन्होंने जो जेस्चर दिया, वह चर्चा का विषय बना हुआ है।

परफॉर्मेंस से पहले अक्षय ने उतारे जूते

दरअसल, इवेंट के दौरान जब फैन्स ने अक्षय कुमार से जय श्री राम एंथम पर परफॉर्म करने को कहा तो वे सहर्ष तैयार हो गए। उन्होंने फैन्स से भी उनका साथ देने की अपील की। इस दौरान अक्षय ने सबसे पहले अपने जूते उतारकर स्टेज के नीचे रखे और फिर उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस से वहां मौजूद ऑडियंस का दिल जीत लिया। उनके परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसके लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट 

अक्षय का वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "अपनी बकवास फिल्म को बेचने के लिए वो कुछ भी करेगा।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "अभी मूवी आ रही है ना।" एक यूजर ने लिखा है, "ये अब साफ़ पता लग रहा है कि नौटंकी कर रहा है अपनी मूवी हिट कराने के लिए।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "अक्ल आ गई शायद, लगता है।"

25 अक्टूबर को रिलीज होगी 'राम सेतु'

बात 'राम सेतु' की करें तो अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा, सत्यदेव कंचाराना और नसर की भी अहम भूमिका है।

और पढ़ें...

Diwali 2022: 13 एक्ट्रेस, जो पत्नी बनने के बाद ससुराल में पहली बार दीपावली मनाएंगी

Ram Setu VS Thank God: दिवाली पर पहले भी दो बार हो चुकी अक्षय-अजय की भिड़ंत, जानिए किसने मारी बाजी?

TV की 'सीता मैया' ने शेयर किया ऐसा वीडियो कि भड़क गए लोग, बोले- यह क्या कर रही हैं आप?

सुशांत केस: कैदियों के साथ डांस किया, उन्हें मिठाई बांटी, जेल में ऐसे बीते थे रिया चक्रवर्ती के 28 दिन

 

शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!
Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार