तीसरी क्लास के बच्चे ने दुनिया भर में किया भारत का नाम रोशन, 7 साल की उम्र में पास की MTA की परीक्षा

तीसरी क्लास के बच्चे ने दुनिया भर में किया भारत का नाम रोशन, 7 साल की उम्र में पास की MTA की परीक्षा

Published : Jan 06, 2021, 01:59 PM IST

वीडियो डेस्क। सात साल का एक छोटे से बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक 7 साल का बच्चा 10 वीं या 12 वीं की क्लास की किताब को समझ पाए।  या सही या गलत में फर्क कर सके।

वीडियो डेस्क। सात साल का एक छोटे से बच्चे से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक 7 साल का बच्चा 10 वीं या 12 वीं की क्लास की किताब को समझ पाए।  या सही या गलत में फर्क कर सके। जहां भारत में 5 साल का बच्चा स्कूल जाना सीखता है वहीं उसी भारत में एक 7 साल के बच्चे का बड़ा कारनामा आपको अचरज में डाल देगा। महज तीसरी क्लास में पढ़ने वाले इस बच्चे ने माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजी एसोसिएट की परीक्षा पास की है। नन्ही सी उम्र में इस बच्चे के टैलेंट कोदेख लोगों ने इस बच्चे को वंडर किड का खिताब दिया है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकी वैश्विक स्तर पर एक मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट कोर्स है। ओडीशी के बलांगीर जिले के इस वंडर किड का असली नाम है वेंकट रमन पटनायक। वेंकट ने मार्च 19 में व्हाइटहैट जूनियर ज्वाइन की थी और अब तक लगभग 160 क्लास में भाग लिया है। उन्होंने पहले दिन से कोडिंग में अपना इंट्रेस्ट दिखा दिया था और उसी में जुट गए थे। रमन ने जावा (Java), जावास्क्रिप्ट (Javascript), पायथन (Python), एचटीएमएल (HTML), सीएसएस (CSS) और डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन फंडामेंटल्स (database administration fundamentals) में प्रोग्रामिंग के लिए एमटीए परीक्षा (MTA Exam) क्लियर किया है। वेंकट के शिक्षक जतिंदर कौर ने उसकी उपलब्धि को अपने आप में रेयर यानि दुर्लभ बताया है। दुनिया भर में सात साल के इस फ्यूचर इंजीनियर की चर्चा हो रही है।

00:59KVS ऑनलाइन एग्जाम केस; सिस्टम हैक कर ऐसा कर रहा था काम, देखें लेटेस्ट वीडियो
01:49APJ अब्दुल कलाम की ये 4 बातें गांठ बांध लीजिए... जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता
01:19कौन हैं श्रुति शर्मा? जो बनीं UPSC 2021 की टॉपर
14:08सोचा ना था UPSC का इंटरव्यू इतना खतरनाक होगा... ईशा सिंह से जानें सबसे बड़े एग्जाम को क्रैक करने का फॉर्मूला
02:47लाख कोशिश करने के बाद भी नहीं मिल रही मनपसंद नौकरी, ये 5 रणनीतियां आ सकती हैं आपके काम
15:41कोरोनाकाल में नई सोच आपका बना देगी बेहतरीन Career, टेक गुरु ने दी बड़े काम की टिप्स
13:22कैसे बनाएं पत्रकारिता में करियर, MCU के कुलपति से जानें वो सब कुछ जो आपको बना देगा एक सफल पत्रकार
01:43तीसरी क्लास के बच्चे ने दुनिया भर में किया भारत का नाम रोशन, 7 साल की उम्र में पास की MTA की परीक्षा
01:4412 घंटे पढ़ाई, जी तोड़ मेहनत... स्पीकर ओम बिरला की बेटी ने ऐसे क्रेक किया UPSC का एग्जाम, बताई अपनी जर्नी