पाकिस्तान की जुबान पर आया सच... स्टैंडिंग कमेटी बैठक में खुलासा 'भारत ना हो तो लाचार हो जाएंगे हम'

पाकिस्तान की जुबान पर आया सच... स्टैंडिंग कमेटी बैठक में खुलासा 'भारत ना हो तो लाचार हो जाएंगे हम'

Published : Oct 08, 2021, 12:16 PM ISTUpdated : Oct 08, 2021, 12:56 PM IST

वीडियो डेस्क। कहते हैं ना कि सच कितना भी छुपा लो, वह जुबान पर आ ही जाता है। कुछ ऐसा ही सच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बताया है। हाल ही में भारत को लेकर दिए बयान के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए।

वीडियो डेस्क। कहते हैं ना कि सच कितना भी छुपा लो, वह जुबान पर आ ही जाता है। कुछ ऐसा ही सच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बताया है। हाल ही में भारत को लेकर दिए बयान के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए। दरअसल, रमीज राजा ने अंतर प्रांतीय को-ऑर्डिनेशन पर स्टैंडिंग कमेटी बैठक में बड़ा खुलासा किया और कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) का क्रिकेट बोर्ड भारत (India) की वजह से चलता है, क्योंकि आईसीसी की 90% फंडिंग भारत ही करता है। इसके बाद आईसीसी पाकिस्तान को पैसा देता है और टूर्नामेंट कराता है। इस बैठक में रमीज राजा से एक सांसद ने पूछा कि हमें तो पैसा ICC से मिलता है। इस पर राजा ने कहा कि आईसीसी की ओर से PCB और पाकिस्तान क्रिकेट को 50% फंडिंग मिलती है और ICC को 90% फंडिंग भारत से मिलती है।  कल अगर भारतीय प्रधानमंत्री ये सोच ले कि हम पाकिस्तान को फंडिंग नहीं देंगे, तो हमारा क्रिकेट बोर्ड खत्म भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि, पीसीबी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की फंडिंग से ज्यादा आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। एक और सांसद ने राजा से पूछा- पाकिस्तान कितना कंट्रीब्यूट करता है ICC के लिए? जवाब में राजा ने कहा- कुछ नहीं। हमारा कंट्रीब्यूशन जीरो है।

03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?