लखीमपुर में हुई किसानों की मौत को लेकर एक बार फिर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से लोक भवन की ओर बढ़ रहे थे जिन्हें कार्यालय के बाहर रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई ।
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Election 2022) को लेकर सभी पार्टियां जनता तक पहुंचने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। इसी के चलते बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीते दिनों लखीमपुर में हुई किसानों की मौत को लेकर एक बार फिर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से लोक भवन की ओर बढ़ रहे थे जिन्हें कार्यालय के बाहर रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई ।
अजय मिश्रा उर्फ टेनी की गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि जिस तरीके से मोदी सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस लिया है उसी तरीके से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर बीजेपी सरकार उनकी मांगों को नहीं पूरा करेगी तो कांग्रेस के द्वारा लगातार अजय मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि भारत की सरकार ने एक साल बाद 700 किसानो की बली लेने के बाद कहा कि हमारा किसना कानून मैं वापस लेता हूं। इसका मतलब उनका फैसला किसानों के हित में नहीं था। हत्यारा गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को सरकार क्यों मंत्री मंडल में बनाए रखा है। हमारी सरकार से मांग है कि उसको बर्खास्त किया जाए और घटना की सीबीआई जांच हो। हम गांधी वादी लोग हैं हम गोली खाकर लड़ाई लड़ते हैं। हमारी लड़ाई चलती रहेगी।
कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए जोड़ने होंगे 10 हजार सदस्य, नए प्लान के साथ प्रियंका
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST