जननायक जनता पार्टी के विधायक राम कुमार गौतम ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जननायक जनता पार्टी के विधायक राम कुमार गौतम ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Published : Dec 27, 2019, 12:21 AM ISTUpdated : Dec 27, 2019, 12:22 AM IST

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दुष्यंत चौटाला के लिए परेशानी पैदा होने लगी है। उनकी जननायक जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अचानक अपनी पार्टी का पद छोड़ दिया है। विधायक राम कुमार गौतम ने दुष्यंत चौटाला की आलोचना की। 

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दुष्यंत चौटाला के लिए परेशानी पैदा होने लगी है। उनकी जननायक जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अचानक अपनी पार्टी का पद छोड़ दिया है। विधायक राम कुमार गौतम ने दुष्यंत चौटाला की आलोचना की। इस आलोचना के सार्वजनिक होने के बाद बुधवार को उन्होंने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

विधायक राम कुमार गौतम ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह अपनी पार्टी के विधायकों के समर्थन से उप मुख्यमंत्री बने। जेजेपी प्रमुख के खिलाफ 73 वर्षीय राम कुमार गौतम ने कहा कि उनके समर्थन से अक्टूबर में चुनावों के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने में मदद मिली, लेकिन जनता का फैसला किसी पार्टी के पक्ष में साफ नहीं था।

उनके अनुसार, उप मुख्यमंत्री ने 11 मंत्रालयों को रखा था, जबकि पार्टी के एक विधायक को मामूली पोर्टफोलियो के साथ जूनियर मंत्री बनाया गया।

दुष्यंत चौटाला ने एक ऐसी पार्टी से हाथ मिलाया, जिसके खिलाफ चुनाव में उन्होंने आक्रामक प्रचार किया था। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। 

05:07'जिसके पास थार... उसका दिमाग घूमा होगा' चौंकाने वाला है Haryana DGP OP Singh का बयान
03:07Haryana Vote Chori: हैरान कर देगी मकान नंबर 150 की हकीकत, फजीहत करवा बैठे Rahul Gandhi
03:19छठ पूजा के लिए चलाई गई ट्रेनों में चढ़ने के लिए अंबाला कैंट स्टेशन पर धक्का-मुक्की, यात्री परेशान
03:58Elvish Yadav के घर पर फायरिंग मामले में CCTV VIDEO आया सामने, पिता ने किया बड़ा खुलासा
03:04Ambala: रिहायशी इलाके में गिरा सेना का ड्रोन और बाल-बाल बची महिला, युवक ने बताई आंखों देखी
04:03Faridabad murder case: 'दृश्यम' स्टाइल में sasur ne किया bahu ka कत्ल!
03:03Operation Sindoor : पाक गोलाबारी में लांस नायक दिनेश शर्मा ने गंवाई जान, नम आंखों दी गई अंतिम विदाई
03:24लेफ्टिनेंट विनय नरवाल: जन्मदिन पर श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा मांग
04:52'कांग्रेस ने SC/ST, OBC को बनाया सेकेंड क्लास का सिटिजन' विपक्ष पर जमकर बरसे PM Modi
03:05Himani Narwal मर्डर केसः मां सविता बोलीं- उसका खरा जवाब होता था, वो ब्वॉयफ्रेंड जैसे कीड़े नहीं पालती थी