Himani Narwal मर्डर केसः मां सविता बोलीं- उसका खरा जवाब होता था, वो ब्वॉयफ्रेंड जैसे कीड़े नहीं पालती थी

कांग्रेस नेत्री हिमानी की मां ने बताया कि उनकी बेटी के कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं थे और हत्यारा कोई जान-पहचान वाला ही है। उन्होंने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

Share this Video

कांग्रेस नेत्री हिमानी मर्डर मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस हिमानी की मां सविता ने बताया कि उनकी बेटी ब्वॉयफ्रेंड जैसे कीड़े नहीं पालती थी। इन सब मामलों में उसका जवाब खरा रहता था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आरोपी कोई अपना ही है। चाहे वह पार्टी से जुड़ा हो, दोस्त हो या कॉलेज से जुड़ा हो। वह इंसान ही घर आ सकता है जिसको हिमानी जानती हो। उनकी बेटी किसी का गलत बर्दाश्त नहीं करती थी। वह किसी का गलत एक लफ्ज बर्दाश्त नहीं करती थी। उन्होंने कहा कि दोस्त और ब्वॉयफ्रेंड में फर्क होता है। बेटी हमेशा इन चीजों से दूर रहती थी। जो हद पार करने की कोशिश करता था उसके गेट के अंदर भी नहीं आने देती थी। वह हर बात हमसे शेयर करती थी। आरोपी को सजा ए मौत दी जाए यह मांग भी सविता के द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और हरियाणा सरकार की ओर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video