हरियाणा में भ्रूण हत्या पर लगाम, लिंगानुपात में 52 अंकों का सुधार

हरियाणा में भ्रूण हत्या पर लगाम, लिंगानुपात में 52 अंकों का सुधार

Published : Jan 14, 2020, 09:25 PM IST

राज्य सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा ने पिछले पांच वर्षों में जन्म के समय लिंगानुपात में 52 अंकों की वृद्धि दर्ज की है। 

राज्य सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा ने पिछले पांच वर्षों में जन्म के समय लिंगानुपात में 52 अंकों की वृद्धि दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य का लिंगानुपात 2014 के प्रत्येक 1,000 लड़कों पर 871 लड़कियों से बढ़कर 2019 में 923 लड़कियों तक पहुंच गया है।

2019 में कुल 5,18,725 शिशुओं के जन्म पंजीकृत किए गए, जिनमें 2,48,950 लड़कियां और 2,69,775 लड़के थे। पंचकुला और अंबाला जिलों में क्रमशः 963 और 959 लिंगानुपात दर्ज किए गए हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आदर्श लिंग अनुपात 950 से बेहतर है।

महेंद्रगढ़ जिले में लिंगानुपात में 172 अंको का सुधार हुआ है। राज्य में यहां जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया जाता था। महेंद्रगढ़ जिले में 2014 में 745 की तुलना में 2019 में लिंगानुपात 917 दर्ज किया गया।

बता दें कि 5 वर्षों में कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में 730 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। इसमें यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में दर्ज 185 एफआईआर शामिल है। इसके साथ करीब 2,000 लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।   

05:07'जिसके पास थार... उसका दिमाग घूमा होगा' चौंकाने वाला है Haryana DGP OP Singh का बयान
03:07Haryana Vote Chori: हैरान कर देगी मकान नंबर 150 की हकीकत, फजीहत करवा बैठे Rahul Gandhi
03:19छठ पूजा के लिए चलाई गई ट्रेनों में चढ़ने के लिए अंबाला कैंट स्टेशन पर धक्का-मुक्की, यात्री परेशान
03:58Elvish Yadav के घर पर फायरिंग मामले में CCTV VIDEO आया सामने, पिता ने किया बड़ा खुलासा
03:04Ambala: रिहायशी इलाके में गिरा सेना का ड्रोन और बाल-बाल बची महिला, युवक ने बताई आंखों देखी
04:03Faridabad murder case: 'दृश्यम' स्टाइल में sasur ne किया bahu ka कत्ल!
03:03Operation Sindoor : पाक गोलाबारी में लांस नायक दिनेश शर्मा ने गंवाई जान, नम आंखों दी गई अंतिम विदाई
03:24लेफ्टिनेंट विनय नरवाल: जन्मदिन पर श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा मांग
04:52'कांग्रेस ने SC/ST, OBC को बनाया सेकेंड क्लास का सिटिजन' विपक्ष पर जमकर बरसे PM Modi
03:05Himani Narwal मर्डर केसः मां सविता बोलीं- उसका खरा जवाब होता था, वो ब्वॉयफ्रेंड जैसे कीड़े नहीं पालती थी