प्यार के 5 साल बाद एक हुए 2 पहलवान, जानिए क्यों देशभर में चर्चा में है गांव में हुई यह शादी

प्यार के 5 साल बाद एक हुए 2 पहलवान, जानिए क्यों देशभर में चर्चा में है गांव में हुई यह शादी

Published : Dec 02, 2019, 11:45 AM ISTUpdated : Dec 02, 2019, 12:02 PM IST

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट और भारत केसरी विवेक सुहाग की साधारण तरीके से हुई शादी असाधारण संदेश देकर गई। रविवार को चरखी दादरी के बलाली गांव में यह शादी हुई। इसने एक साथ कई मिथक तोड़े। कुछ नए संदेश भी दिए।
 

चरखी दादरी(हरियाणा). वर्ष 2016 में आमिर खान ने एक फिल्म 'दंगल' बनाई थी। यह फिल्म हरियाणा के बलाली गांव की बबीता-गीता फोगाट फैमिली के पहलवानी में संघर्ष और सफलता की कहानी थी। इसी बबीता ने रविवार को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के संग 8 फेरे लिए। 8वां फेरा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया गया। यह संदेश इसलिए खास हो जाता है, क्योंकि हरियाणा में लड़कियों को लेकर भेदभाव एक बड़ी विडंबना रही है। बबीता और विवेक की मुलाकात 5 साल पहले सोनीपत के साई सेंटर में हुई थी। विवेक की सादगी पर बबीता मर मिटीं। बस यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। विवेक ने सिर्फ एक रुपए सगुन लेकर यह शादी की। वे दहेज के सख्त विरोधी हैं। दोनों चाहते तो किसी बड़े शहर में शादी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने बलाली गांव से ही शादी करने की  ठानी। क्योंकि दोनों को अपने गांव की माटी से बेपनाह प्यार है। बता दें कि विवेक ने 2018 में भारत केसरी का खिताब जीता था। फिलहाल वे रेलवे में नौकरी करते हैं। विवेक मूलत: झज्जर जिले के मातनहेल गांव से हैं। हालांकि विवेक अभी अपने करियर को देखते हुए दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। 18 मई को विवेक और बबीता की सगाई हुई थी।  बबीता ने 2014 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीता था। इस उपलब्धि को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बबीता को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की जॉब दी थी। 

05:07'जिसके पास थार... उसका दिमाग घूमा होगा' चौंकाने वाला है Haryana DGP OP Singh का बयान
03:07Haryana Vote Chori: हैरान कर देगी मकान नंबर 150 की हकीकत, फजीहत करवा बैठे Rahul Gandhi
03:19छठ पूजा के लिए चलाई गई ट्रेनों में चढ़ने के लिए अंबाला कैंट स्टेशन पर धक्का-मुक्की, यात्री परेशान
03:58Elvish Yadav के घर पर फायरिंग मामले में CCTV VIDEO आया सामने, पिता ने किया बड़ा खुलासा
03:04Ambala: रिहायशी इलाके में गिरा सेना का ड्रोन और बाल-बाल बची महिला, युवक ने बताई आंखों देखी
04:03Faridabad murder case: 'दृश्यम' स्टाइल में sasur ne किया bahu ka कत्ल!
03:03Operation Sindoor : पाक गोलाबारी में लांस नायक दिनेश शर्मा ने गंवाई जान, नम आंखों दी गई अंतिम विदाई
03:24लेफ्टिनेंट विनय नरवाल: जन्मदिन पर श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा मांग
04:52'कांग्रेस ने SC/ST, OBC को बनाया सेकेंड क्लास का सिटिजन' विपक्ष पर जमकर बरसे PM Modi
03:05Himani Narwal मर्डर केसः मां सविता बोलीं- उसका खरा जवाब होता था, वो ब्वॉयफ्रेंड जैसे कीड़े नहीं पालती थी