चाकू के कई वार झेलकर भी हमलावर को धक्का देकर 5 फीट ऊंची दीवार फांद गई महिला

चाकू के कई वार झेलकर भी हमलावर को धक्का देकर 5 फीट ऊंची दीवार फांद गई महिला

Published : Jun 27, 2020, 06:08 PM IST

यमुनानगर में एक महिला पर चाकू से कातिलाना हमले का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। महिला घर में अकेली थी। तभी हमलावर संभवत: लूट के इरादे से वहां पहुंचा। उसने पीने का पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेने अंदर घुसी, बदमाश दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसने घर के अंदर आकर महिला पर हमला कर दिया। लेकिन महिला उससे छूटकर भाग निकली।

यमुनानगर, हरियाणा. लूट के इरादे से घर में घुसे एक बदमाश ने महिला पर चाकू से दनादन वार कर दिए। इससे पहले कि वो अपने मंसूबों में कामयाब होता, महिला ने बहादुरी दिखाकर उसे धक्का दिया और 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाहर निकल भागी। इसके बाद हमलावर भी मौके से भाग निकला। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। घटना सेक्टर-17 में शुक्रवार को हुई। हमलावर पानी पीने के बहाने आया था। उसने देखा कि महिला अकेली है। जैसे ही महिला पानी लेने अंदर को मुड़ी, वो दीवार फांदकर अंदर घुस आया। इसके बाद अंदर पहुंचते ही उसने चाकू से हमला कर दिया। घायल निशा के पति अंकुश बिजनेसमैन हैं। वे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। जगाधरी डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि CCTV के आधार पर हमलावर की तलाश की जा रही है।

05:07'जिसके पास थार... उसका दिमाग घूमा होगा' चौंकाने वाला है Haryana DGP OP Singh का बयान
03:07Haryana Vote Chori: हैरान कर देगी मकान नंबर 150 की हकीकत, फजीहत करवा बैठे Rahul Gandhi
03:19छठ पूजा के लिए चलाई गई ट्रेनों में चढ़ने के लिए अंबाला कैंट स्टेशन पर धक्का-मुक्की, यात्री परेशान
03:58Elvish Yadav के घर पर फायरिंग मामले में CCTV VIDEO आया सामने, पिता ने किया बड़ा खुलासा
03:04Ambala: रिहायशी इलाके में गिरा सेना का ड्रोन और बाल-बाल बची महिला, युवक ने बताई आंखों देखी
04:03Faridabad murder case: 'दृश्यम' स्टाइल में sasur ne किया bahu ka कत्ल!
03:03Operation Sindoor : पाक गोलाबारी में लांस नायक दिनेश शर्मा ने गंवाई जान, नम आंखों दी गई अंतिम विदाई
03:24लेफ्टिनेंट विनय नरवाल: जन्मदिन पर श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा मांग
04:52'कांग्रेस ने SC/ST, OBC को बनाया सेकेंड क्लास का सिटिजन' विपक्ष पर जमकर बरसे PM Modi
03:05Himani Narwal मर्डर केसः मां सविता बोलीं- उसका खरा जवाब होता था, वो ब्वॉयफ्रेंड जैसे कीड़े नहीं पालती थी