IPL 2020: फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस,  एक्सपर्ट ने बताए मुंबई की जीत और दिल्ली के हार के कारण

IPL 2020: फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस, एक्सपर्ट ने बताए मुंबई की जीत और दिल्ली के हार के कारण

Published : Nov 06, 2020, 10:32 AM IST

वीडियो डेस्क।. IPL के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले मुंबई 2017, 2015 और 2013 में चैम्पियन बनी थी। दुबई में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दिल्ली को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट मध्य प्रदेश पुलिस टीम के कप्तान केजी शर्मा ने बताए मुंबई की जीत और दिल्ली के हार के कारण 

बेहद खराब रही दिल्ली की शुरुआत 
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। पृथ्वी का कैच विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने लिया, जबकि रहाणे एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन की सर्वाधिक पारी खेली। मुंबई के तेज गेंदबाज बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को आउट किया। 

मुंबई ने खड़ा किया रनों का पहाड़ 
मुंबई ने 5 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 55, सूर्यकुमार यादव ने 51 और क्विंटन डिकॉक ने 40 रन की पारी खेली। आखिर में हार्दिक पंड्या ने 14 बॉल पर 37 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के लगाए। दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा एनरिच नोर्तजे और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया।
 
03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?