भोपाल हादसा: गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटी, 11 की मौत, सामने आया शॉकिंग वीडियो

भोपाल हादसा: गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटी, 11 की मौत, सामने आया शॉकिंग वीडियो

Published : Sep 13, 2019, 11:38 AM ISTUpdated : Sep 13, 2019, 04:01 PM IST

भोपाल में शुक्रवार सुबह गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटने से हुए हादसे का शॉकिंग वीडियो सामने आया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब यहां के छोटे तालाब में एक बड़ी गणेश प्रतिमा विसर्जित करते वक्त नाव पलट गई थी। नाव पर 20 लोग सवार थे।

भोपाल. भोपाल के छोटा तालाब स्थित खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटने से भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ा और बढ़ सकता है। एक छोटी-सी नाव पर 20 लोग बैठे हुए थे। हैरानी की बात यह है कि हादसा स्थल के पास ही मप्र होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल(SDRF) के मुख्यालय है। बावजूद वहां घटना-दुर्घटना से निपटने कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। मरने वाले सभी 1100 क्वार्टर एरिया के रहने वाले थे। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मोबाइल से वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि विसर्जन को शूट कर रहा था। तभी उसने देखा कि एक नाव से गणेशजी की बड़ी प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में गिरती है। इसी बीच नाव का संतुलन बिगड़ जाता है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवज़ा देने का एलान किया है।

03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला
14:37Kumar Vishwas ने Trump के Tariffs मुद्दे पर की खिंचाई, तालियों से गूंजा हॉल