टीचर ने कोरोना में निकाला पढ़ाने का अनोखा तरीका... मोहल्ला क्लासेज की लगाई बढ़िया जुगा़ड़, हो रही तारीफ

टीचर ने कोरोना में निकाला पढ़ाने का अनोखा तरीका... मोहल्ला क्लासेज की लगाई बढ़िया जुगा़ड़, हो रही तारीफ

Published : Sep 29, 2020, 03:36 PM IST

वीडियो डेस्क। MP के कटनी में कोरोना काल मे माध्यमिक स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई के लिए कटनी जिले में एक शिक्षक ने अनोखा तरीका अपनाया है। मोबाइल कनेक्टिविटी और मोबाइल की सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। तो शिक्षक ने बच्चों को पढ़ाने एक हाथ ठेला पर चलित स्कूल तैयार किया और मोहल्ले मोहल्ले जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 

वीडियो डेस्क। MP के कटनी में कोरोना काल मे माध्यमिक स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई के लिए कटनी जिले में एक शिक्षक ने अनोखा तरीका अपनाया है। मोबाइल कनेक्टिविटी और मोबाइल की सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। तो शिक्षक ने बच्चों को पढ़ाने एक हाथ ठेला पर चलित स्कूल तैयार किया और मोहल्ले मोहल्ले जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षक ने इसके लिए अपने खर्च पर ठेला में लेपटॉप, साउंड सिस्टम सहित पढ़ाई सामग्री लगाकर उसे चलित विद्यालय बना दिया है। संगीतमय चलित स्कूल की क्लास में रोचक पढ़ाई से बच्चों को भी मजा आ रहा है तो लोग शिक्षक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम गौरा की शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक व जनशिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर का चलित विद्यालय बच्चों को भी पसंद आ रहा है।
बच्चे कहते हैं ठेला वाले गुरूजी
गांव में बच्चे अब इन्हें ठेला वाले गुरूजी कहते हैं। अब रोज सुबह बच्चों को इंतजार रहता है कि ठेला वाले गुरुजी कब आएंगे और घर के आसपास मोहल्ला क्लॉस लगाएंगे। अलग-अलग मोहल्ले में लगने वाली ठेला स्कूल में सौ से ज्यादा बच्चे शामिल हो रहे हैं। महेंद्र सिंह के इस कार्य में दूसरे शिक्षक भी सहयोग करते हैं।
 

03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत